Wednesday, November 13, 2019

सूर्य के सामने से गुजरा बुध ग्रह; यह तिल के जैसा दिखाई दिया

वॉशिंगटन. दुनियाभर में सोमवार को एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली, जब सूर्य के सामने से बुध ग्रह गुजरा। यह घटना 11.35 मिनट जीएमटी पर शुरू हुई और करीब 5.5 घंटे तक चली। इस कारण दुनियाभर में इसे काफी देर तक देखा जा सका। इस घटना के दौरान बुध ग्रह सूर्य पर किसी तिल के समान दिखाई दिया।

ऐसी स्थिति 100 साल में सिर्फ 13 बार होती है। इसे देखने के लिए दुनियाभर के खगोलविद् अपने उपकरणों के साथ तैयार रहे। अगली बार ऐसा 2032 में होगा।बुध का व्यास सूर्य के व्यास की तुलना में 0.5 फीसद है। जब इसे धरती से देखा जाता है, तो यह एक छोटे से बिंदु के रूप में दिखाई देता है।

धरती और सूर्य के बीच होने पर दिखता बुध
विशेषज्ञों के मुताबिक, वैसे तो बुध हमेशा ही सूर्य का चक्कर लगाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है, जब धरती और बुध की कक्षाएं इस तरह से सामने आ जाती हैं कि बुध ग्रह धरती और सूर्य के बीच से होता हुआ गुजरता है। जब ऐसा होता है, तो धरती से देखने पर बुध ग्रह तिल की तरह एक छोटे बिंदु जैसा दिखाई देता है।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सूर्य के सामने से गुजरने पर तिल आकार में दिखता बुध ग्रह।
Mercury, passed front of Sun; It appeared like a mole


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NKqiX0

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...