Friday, November 15, 2019

रेजिस्टेंस बैंड से घर पर ही दे सकते हैं बॉडी को सही शेप, चुनें अपना वर्कआउट

लाइफस्टाइल डेस्क. कभी व्यायाम के लिए स्थान की कमी होने से यह महत्वपूर्ण गतिविधि कर पाना सम्भव नहीं होता। ऐसे में रेजिस्टेंस बैंड के साथ सोफ़े पर बैठकर या बिस्तर पर लेटकर भी व्यायाम कर सकते हैं। बैठकर बाहों और पैरों को सुडौल आकार दे सकते हैं। रेज़िस्टेंस बैंड एक तरह का इलास्टिक बैंड होता है, जिससे व्यायाम करना काफी असरदार होने के साथ-साथ दिलचस्प भी होता है।देखिए किस तरह व्यायाम करना है, बता रही हैं फिटनेस एक्सपर्ट कविता कुमार...

  1. सोफे या काउच पर बैठकर इसे कर सकते हैं। पैरों को ज़मीन पर रखते हुए सीधे बैठ जाएं। पैरों को थोड़ा-सा फैलाएं। अब बाएं पैर की एड़ी के नीचे रेज़िस्टेंस बैंड फंसाएं। दाएं हाथ से बैंड का दूसरा हिस्सा पकड़ें। दाएं हाथ की कोहनी दाएं पैर के घुटने पर टिकाएं। तस्वीर अनुसार बाएं हाथ की कोहनी बाएं पैर के घुटने पर टिकाएं। अब दाएं हाथ से बैंड को अपनी ओर खींचें और फिर ढीला छोड़ें। इसे कई बार करें। यही प्रक्रिया बाएं हाथ से भी दोहराएं।

  2. सोफे पर सीधे बैठ जाएं। पैरों को ज़मीन पर रखते हुए थोड़ा-सा फैलाएं। तस्वीर अनुसार हाथों को सीने के सामने रखें और दोनों हथेलियों के पिछले हिस्से में रेज़िस्टेंस बैंड फंसाएं। हथेलियों को विपरीत दिशा में खींचें। हाथों को इसी अवस्था में सिर के ऊपर सीधा ले जाएं। हाथों को इसी तरह वापस नीचे सीने के सामने ले आएं। इसे कई बार दोहराएं।

  3. ये व्यायाम बिस्तर पर कर सकते हैं। दोनों पैरों को जोड़ें और टखने पर रेज़िस्टेंस बैंड को चढ़ाएं। सीधा लेट जाएं और बांहें खोलकर कंधे की सीध में फैलाते हुए बिस्तर पर रखें। तस्वीर अनुसार दोनों पैरों को बिस्तर से ऊपर उठाते हुए कमर और पैरों के बीच समकोण बनाएं। पैरों को जोड़कर रखें। अब पैरों को फैलाने का प्रयास करें। फिर सामान्य अवस्था में ले आएं। फिर पैरों को खोलते हुए बिना शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाए, दाईं ओर और फिर बाईं ओर ले जाएं। फिर सामान्य अवस्था में पैरों को लाएं। इस प्रक्रिया को यथासम्भव बार दोहराएं।

  4. पीठ सीधी रखते हुए बैठ जाएं और पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाते हुए जोड़कर रखें। बैंड को तस्वीर अनुसार तलवों के नीचे फंसाएं। बैंड का दूसरा हिस्सा दोनों हाथों से पकड़ें। अब हाथों से बैंड को अपनी ओर खींचें और फिर ढीला छोड़ दें। इसे करते वक़्त पैर और कमर बिल्कुल सीधी रखनी है। ये व्यायाम बिस्तर या किसी समतल सतह पर बैठकर ही किया जाना चाहिए।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      If there is no place to exercise at home, then exercise on the couch or bed


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qZjpYV

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...