Saturday, November 9, 2019

साल के आखिर में शुरू होंगे रण उत्सव और हॉट एयर बैलून जैसे फेस्ट, कई राज्यों में जमेगा उत्सवी माहौल

लाइफस्टाइल डेस्क. साल के आखिर में उत्सवी माहौल रहता है। इस दौरान भारत के अलग-अलग शहरों में बड़े दिलचस्प और मजेदार त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें से कुछ पारंपरिक होते हैं और कुछ इतने जीवंत होते हैं कि दिमाग को तरो-ताजा कर देते हैं।

  1. रण

    कहां- कच्छ, गुजरात

    कब- नवंबर 2019 से फरवरी 2020 गुजराती परंपरा को सबके सामने लाएगा रण उत्सव। रंगीन लोक नृत्य होते हैं, खेल होते हैं। स्वादिष्ट, पारंपरिक व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं।

    मुख्य आकर्षण- नृत्य-संगीत, ऊंट की सवारी, घोड़े की सवारी, आर्चरी और पैरामोटरिंग।

  2. हॉट एयर बैलूुन फेस्ट

    कहां- कर्नाटक

    कब- दिसंबर 2019,ये पूरे महीने चलने वाला खास उत्सव है। इस उत्सव का आयोजन मैसूर, हंपी और बीदर के कुछ हिस्सों में कर्नाटक टूरिज्म करता है। लोगों को जमीन से काफी ऊंचाई पर रंग-बिरंगे बैलून में बैठकर उड़ना बहुत रोमांचक लगता है।

    मुख्य आकर्षण- रंगीन बड़े बैलून,मैसूर और हांपी की एतिहासिक इमारतों की झलक मिलेगी।

  3. मैग्नेटिक फील्ड्स फेस्ट

    कहां- राजस्थान
    कब- दिसंबर 2019
    मुख्य आकर्षण- पतंगबाजी, योगा, खजाने की तलाश, खूफिया पार्टी, संगीत और खाना बनाने की वर्कशॉप्स, रेगिस्तान में तारे देखना और कैंपिंग। यह उत्सव अभिभूत करता है, प्रेरित करता है। बड़ी भीड़ के समक्ष भारत और भारत से बाहर के लोगों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। यहां कई साहसिक खेल भी देखने को मिलते हैं।

  4. म्यूजिक फेस्टिवल

    कहां- चेन्नई

    कब- दिसंबर 2019 से जनवरी 2020, भारत का सबसे चर्चित और मशहूर सांस्कृतिक उत्सव है। इस उत्सव में क्लासिकल नृत्य, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक और नाटक देखे जा सकते हैं।
    मुख्य आकर्षण- वॉयलिन, बांसुरी, वीणा, मृदंग बजाए जाते हैं। भरत नाट्यम और मोहिनी नाट्यम के अलावा क्लासिकल वोकल सुने जा सकते हैं।

  5. दीपम

    कहां- तमिलनाडु

    कब- दिसंबर 2019, दिसंबर में होने वाले सबसे ग्लैमरस फेस्टिवल्स में से एक है। उत्साह से भरे इस उत्सव में सकारात्मकता महसूस होती है। हर तरह की नकारात्मकता को बाहर कर दिया जाता है।

    मुख्य आकर्षण- मेला, आतिशबाजी, दावतें।

  6. कुंभलगढ़ फेस्टिवल

    कहां- कुंभलगढ़ फोर्ट, उदयपुर

    कब- 1-3 दिसंबर 2019, इस उत्सव में सांस्कृति कार्यक्रम होते हैं जिसमें सभी लोग हिस्सा ले सकते हैं। इस तीन दिनी उत्सव में हर दिन नई गितिवधियां होती हैं। यह उत्सव मशहूर कुंभलगढ़ फोर्ट के पास ही मनाया जाता है।
    मुख्य आकर्षण- नृत्य और संगीत, आर्ट और क्राफ्ट वर्कशॉप्स, कठपुतली का नाच और प्रदर्शनियां।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      events will start in many states at the end of the year


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K5Fmwc

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...