Tuesday, November 26, 2019

यूरोप का सबसे रोमांटिक शहर है प्राग, ऐतिहासिक महल, इमारते और चर्च हैं मुख्य आकर्षण

लाइफस्टाइल डेस्क. संगीत और कला को अपने दिल में संजोने वाला प्राग अपनी बेजोड़ वास्तुकला, बगीचों और उद्यानों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि इसे देखते ही आपको इससे प्यार हो जाएगा। अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जरूर प्राग जाएं। इस सिटी में हर साल करीब 40 लाख टूरिस्ट घूमने आते हैं। दरअसल, प्राग सैलानियों के लिए एक पूरा कॉम्पैक्ट शहर है। यहां उन्हें शिल्पकारी, कलाकारी, शांत हरे-भरे पार्क, खाने-पीने की चीजें और शॉपिंग सब कुछ एक जगह मिल जाता है। यह शहर ऐतिहासिक महलों, इमारतों और चर्चों का गढ़ है। इनमें एक से बढ़कर एक स्थापत्य शैली और नक्काशी आपको देखने को मिल जाएगी। ऐसे में पुरातात्विक चीजों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह उम्दा शहर है। 11वीं सदी में बना पाउडर टॉवर, जो प्राग का प्रवेश द्वार है, इसका उपयोग 17वीं सदी के दौरान गन पाउडर स्टोर करने के लिए होता था। इसी वजह से इसका नाम पाउडर टॉवर पड़ा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prague is the most romantic city in Europe, historical palaces, buildings and churches are the main attractions.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37FSjH8

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...