Monday, December 23, 2019

हर मिनट 95 बिरयानी मंगाते हैं भारतीय, खिचड़ी की डिमांड में भी 128% का इजाफा

नई दिल्ली.अच्छे खाने के मुरीद और स्वाद के पारखी भारतीयों की डेजर्ट को लेकरपहली पसंदअभी भी गुलाब जामुन ही है। एक फूड डिलेवरी ऐपपर इस साल नवंबर से जनवरी तक 1769399 ऑर्डर सिर्फ गुलाब जामुन के आए। ये ऑर्डर दिल्ली, मुंबई, बेंगलौर, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों से आए थे। इसके बाद 11.94 लाखऑर्डर फालूदा के और 2,00,301 ऑर्डर मूंग दाल हलवा के आए।

यह जानकारी ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी की चौथी वार्षिक सांख्यिकी रिपोर्ट में दी गईहै। रिपोर्ट के अनुसार, देश में हर मिनट बिरयानी के औसतन 95 ऑर्डर दिए जाते हैं। ऑर्डर वाली इस लिस्ट में बिरयानी ने तीसरे साल भी बाजी मारी है। हालांकि, 128% के साथ इस साल 'खिचड़ी' के ऑर्डर्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बताया गया है कि ऐप के यूजर्स चिकन बिरयानी को पसंद करते हैं।

पिज्जा में वेजिटेरियन टॉपिंग्स पसंद

यूजर्सपिज्जा में वेजिटेरियन टॉपिंग्स को महत्व देते हैं। पिज्जा ऑर्डर पर पनीर, प्याज, चीज, एक्स्ट्रा चीज, मशरूम, शिमला मिर्च और मक्का सबसे पसंदीदा टॉपिंग में रहे। अन्य पसंदीदा डिश में मेथी मलाई मटर, ढाबा दाल विथ राइस, चपाती थाली, गोभी मटर मसाला, दाल मखनी विथ जीरा राइस, मिनी डोसा, इडली, वड़ा-सांबर थाली शामिल रहे।2019 में बिरयानी, मसाला डोसा, पनीर बटर मसाला, वेज फ्राइड राइस, वेज बिरयानी, और दाल मखनी सबसे ज्यादा पसंद की गई।


शहरों की पसंद

  • 2019 में मुंबई में फालूदा से भरी हुई स्पेश आइसक्रीम 6 हजार बार ऑर्डर की गई।
  • चंडीगढ़ में चोको पाई एंड ड्रिंकको 79 हजार 242 बार ऑर्डर किया गया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्विगी के ऑर्डर वाली इस लिस्ट में बिरयानी ने तीसरे साल भी बाजी मारी है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3752Qux

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...