Tuesday, December 3, 2019

भव्य और आधुनिक परिवेश के साथ ही म्यूजियम, पार्क और शॉपिंग मॉल के लिए जाना जाता है शंघाई शहर

लाइफस्टाइल डेस्क. चीन का शंघाई शहर अपने भव्य और आधुनिक परिवेश के साथ ही संग्रहालयों, उद्यानों, पार्क और शॉपिंग मॉल के लिए भी जाना जाता है। चहल-पहल से भरा यह शहर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। चीन का शहर शंघाई अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ-साथ खूबसूरत इमारतों, परिदृश्यों और सांस्कृतिक विविधता के लिए भी जाना जाता है। शंघाई चाइना का सबसे बड़ा और व्यासायिक शहर है, जो चीन के मध्य स्थित है। यह शहर अपनी गगनचुम्बी इमारतों, नदियों, शंघाई टॉवर, ओरिएंटल पर्ल टॉवर के लिए विख्यात है। खरीदारी के लिए नेनजिंग रोड प्रमुख है। मुद्रा युआन है और पेमेंट ज्यादातर नकद या मोबाइल फोन से होता है। चीन के नागरिकों को अपनी मातृभाषा पर गर्व है। प्रत्येक स्थान पर चाइनीज भाषा ही बोली जाती है। चीनी नागरिकों को अंग्रेजी से कोई लगाव नहीं है, इसीलिए यहां ट्रांसलेटर एप की बहुत जरुरत होती है। इसी तरह चीन में कचरा फेंकने के लिए चार कलर कोड के ड्रम प्रत्येक स्थान पर रखे जाते हैं। जिसमें नागरिक वेस्ट और कचरा डालते हैं। इस कारण गंदगी फैलने का खतरा नहीं होता।कुछ वक्त पहले इंदौर की डॉ. साधना सोडानी चीन गई थीं, यहां उन्होंने अपना ट्रेवल एक्सपीरियंस शेयर किया...

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Known for its grand and modern surroundings as well as museums, gardens, parks and shopping malls


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P6xwnY

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...