लाइफस्टाइल डेस्क. नए साल के लिए आप बहुत से प्लान बना रही होंगी। हर कोई घूमना, ब्रेक लेना, पार्टीज करना और परिवार से मिलना चाहता है। इस सबके बीच हम यह भूल जाते हैं कि मौजूदा साल में भी हमने बहुत कुछ किया है और ऐसा बहुत कुछ है जिसके लिए हमें आभारी होना चाहिए। बच्चों में भी इस भावना हो बढ़ावा देना जरूरी है कि जो अच्छा होता है उसके लिए हम शुक्रगुजार हों। जितना जरूरी 2020 यानी नए साल के लिए लक्ष्य तय करना है, उतना ही जरूरी है कि जाते हुए साल का भी आनंद लें। आप ऐसा करेंगी तो बच्चे भी इसका महत्व समझेंगे। यहांkidsstoppress.com की एडिटर मानसी जवेरी ऐसी ही पांच चीजें बता रही हैं,जिन्हें बचे हुए साल में अपनाकर न सिर्फ खुद के लिए कुछ बेहतर करेंगी, बल्कि बच्चों को भी कुछ सीखने मिलेगा। यूं तो इसके लिए 27 अंक का कोई महत्व नहीं है, लेकिन चूंकि नए साल में 27 दिन रह गए हैं और कोई मात्रा तय करना ठीक होता है, इसलिए हम 27 तय कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YcdkVR
No comments:
Post a Comment