Thursday, January 30, 2020

चीन से भारत लौटे हैं तो 14 दिन तक एकांत में रहें, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें

हेल्थ डेस्क. केंद्र सरकार ने चीन से भारत आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत अलर्ट हो जाएं। ये कोरोनावायरस के सबसे आम लक्षण हैं। चीन से लौटने के 28 दिन के अंदर बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नम्बर 91-11-23978046 पर संपर्क करें। तत्काल मास्क पहनें, घबराएं नहीं और डॉक्टरी सलाह लें।

चीन से लौटे हैं तो ये ध्यान रखें
अगर आप पिछले 14 दिन के अंदर चीन गए थे तो कोरोनावायरस के संक्रमण की आशंका है इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  • चीन के लौटने के 14 दिन बाद तक एकांत में रहें।
  • अलग में सोएं, घर के सदस्यों के साथ नहीं।
  • बाहरी लोगों से मिले-जुले नहीं। संभव हो तो घरवालों के अधिक संपर्क में आने से बचें।
  • खांसते और छींकते समय नाक और मुंह को कपड़े से ढंकें।
  • किसी में सर्दी-जुकाम और फ्लू वायरस से लक्षण दिखने पर उससे 1 मीटर की दूरी बनाकर बात करें।
  • डॉक्टरी सलाह लेते समय अपनी यात्रा और सेहत से जुड़ी हर जरूरी बात बताएं।

कब-कब धोएं हाथ

  • छींकने या खांसने के बाद।
  • बीमारी की देखभाल करते समय।
  • खाना बनाने के दौरान, पहले और बाद में।
  • खाना खाने से पहले।
  • शौच के बाद या हाथ गंदे होने पर।
  • जानवरों को छूने या उनका अपशिष्ट उठाने के बाद।

कहां मिलेगी मदद
लक्षण महसूस होने या किसी इंसान में दिखने पर डॉक्टरी सलाह लें। कई जगह हेल्प सेंटर शुरू किए गए हैं। यहां पहुंचकर इलाज कराया जा सकता है। लक्षण दिखने पर एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिस, लैंड चेक पोस्ट, स्थानीय स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus China India | Narendra Modi Govt China Coronavirus Advisory Latest News and Updates On Novel Corona Virus For Indian Who Coming From China


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37R7YTG

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...