Tuesday, January 21, 2020

तेज बुखार, सिरदर्द और डायरिया हो सकता है कोरोनावायरस के संक्रमण का संकेत, चीन समेत तीन देशों में इसके 201 मामले सामने आए

हेल्थ डेस्क. चीन में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा असर वुहान शहर में हुआ है, यहां 136 नए मामले सामने आए हैं। तीन मौत हो चुकी हैं। इसकी चपेट में चीन के कुछ स्वास्थ्यकर्मी भी आए हैं। जापान-थाईलैंड समेत तीन देशों में 201 लोगों को यह जकड़ चुका है। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे लोगों की सूची मांगी है जिन्होंने चीन के लिए आवेदन किया है।

विशेषज्ञों का कहना है इसके लक्षण आम समस्याओं जैसे हैं इसलिए इसे आसानी से समझना मुश्किल है। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के प्रो. मार्क वूलहाउस का कहना है कि हमने जानने की कोशिश की कि नए वायरस असर ज्यादा क्यों है। नए कोरोनावायरस (एनसीओवी) से तेज बुखार, ज्यादा थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, भूख में कमी और डायरिया हो सकता है।

क्या है कोरोनावायरस

  • अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, कोरोना वायरस खास किस्म वायरस का एक समूह है जो विशेषतौर पर जानवरों में पाया जाता है। इसे वैज्ञानिक 'जूनोटिक' कहते हैं। जिसका मतलब है दुर्लभ स्थिति में यह जानवरों से निकलकर इंसानों को संक्रमित कर सकता है।
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, यह सार्स वायरस जितना खतरनाक है। चीन-हॉन्गकॉन्ग में 2002 में सार्स के संक्रमण से 8 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए थे। 1425 की मौत हो गई थी।
  • कोरोनावायरस अब तक खोजे गए 6 सबसे खतरनाक वायरस में से एक है। कोरोनावायरस नए किस्म का वायरस हे जो इंसानों को संक्रमित करता है लेकिन उन्हें पता नहीं चल पाता।
  • नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट जोनाथन बॉल के मुताबिक बहुत हद तक संभव है कि पशुओं से ही इंसानों तक पहुंचा हो। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने इससे पहले कहा था कि इसे कंट्रोल किया जा सकता है। पर अब यह मुश्किल लग रहा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Symptoms | China Coronavirus Infection Health Updates; Know What Is Coronavirus; Causes, Risk Factors, and Symptoms


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TU020b

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...