Sunday, January 26, 2020

दुनिया के सबसे मोटे लड़के ने 4 साल में 110 किलो वजन घटाया, 2016 में 193 किग्रा था

जकार्ता (इंडोनेशिया). दुनिया के सबसे मोटे लड़के आरिया परमाना ने अपना वजन चार साल में 110 किग्रा कम कर लिया है। अब उनका वजन 83 किलोग्राम है। 2016 में 193 किग्रा था। सोशल मीडिया पर उनके ट्रेनर अदे रॉय ने रविवार कोआरिया की फोटो शेयर कर यह जानकारी दी। आरिया की एक बैरिएट्रिक सर्जरी हो चुकी है। कम-से-कम 2 और सर्जरी होंगी।

पिता ने बताया कि आरिया ने वजन कम करने के लिए काफी मेहनत की। बैरिएट्रिक सर्जरी के साथ डाइट और नियमित व्यायाम का ध्यान रखा। 49 साल के ट्रेनर अदे ने आरिया से पहली मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है। यह मुलाकात 2016 में हुई थी। तब उसका वजन 193 किलोग्राम था और उम्र 10 साल थी। अदे ने बताया, जब मेरे पास आरिया आया था, तब मैंने उसके माता-पिता से बच्चे की दिनचर्या और आहार को संतुलित करने को कहा था। इसके साथ ही आरिया को लगातार प्रोत्साहित किया गया। शुरुआत में उसे छोटे-छोटे टास्क दिए। इनमें उठक-बैठक और पंचिंग बैग का इस्तेमाल भी था। फिर वह धीरे-धीरे वेटलिफ्टिंग भी करने लगा। उन्होंने बताया कि मैंने उसे सिर्फ दिशा दी। बाकी मेहनत आरिया ने की।

दो साल में 88 किग्रा वजन बढ़ा था

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक सर्जरी के बाद आरिया का वजन तेजी से घटा और 150 से 87 किलोग्राम पर आ गया था। फिलहाल उसका वजन कम होकर 83 किलोग्राम है। वह इसे भी कम करना चाहता है। माता-पिता ने बताया, "जन्म के वक्त आरिया का वजन साढ़े 3 किग्रा था, लेकिन 2016 में यह स्थिति नियंत्रण से बाहर से हो गई थी। जब वह 8 साल का था, तबउसकी भूख अचानक बढ़ गई। वह दिन में ज्यादा से ज्यादा खाने लगा। दो साल में 88 किलोग्राम वजन बढ़ने से ही वह दुनिया का सबसे मोटा लड़का हो गया था। 10 साल का होने तक उसका वजन 193 किलोग्राम तक पहुंच गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरिया परमाना 2016 में 193 किलोग्राम वजन के साथ।
आरिया परमाना 2020 में 83 किलोग्राम वजन के साथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aIFwW9

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...