Monday, January 6, 2020

मां बनने के बाद सानिया ने खाने से शुगर हटाई, 5 घंटे रोज जिम में बिताए; 100 मिनट कार्डियो, एक घंटे किक बॉक्सिंग

मुंबई.भारतीय टेनिस स्टार और छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा दो साल के लंबे ब्रेक के पास वापसी कर रही हैं। 33 वर्षीय सानिया 11 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मिक्स्ड डबल्स से टेनिस कोर्ट में वापसी कर रही हैं। सानिया ने भास्कर से कहा कि लंबे गैप के बाद वापसी है, इसलिए काफी उत्साहित हूं।

मां बनने के बाद पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लूंगी। मैं अब रोजाना करीब पांच घंटे टेनिस बॉल के साथ प्रैक्टिस कर रही हूं।। सानिया कहती हैं कि प्रेगनेंसी के बाद मैंने डाइट पर काफी ध्यान दिया है। मैंने शुरुआत में अपने डाइट से शुगर को हटाया था। लेकिन मैं मेडिटेशन में विश्वास रखती हूं। इसलिए सच बताऊं तो मैं सब कुछ खाती हूं, जो मुझे पसंद होता है।

सानिया की वापसी आसान नहीं रही

सानिया बताती हैं कि बच्चे की वजह से सोने का कोई तय पैटर्न या वक्त नहीं है। इसके बावजूद वे सुबह 7 बजे उठ जाती हैं। वे कहती हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान मेरा वजन 23 किलो बढ़ गया था, मगर अब एक प्यारे से बच्चे को जन्म देने के बाद मैंने अपना वजन 26 किलो घटा लिया है। सानिया की वापसी आसान नहीं रही है।

प्रेगनेंसी के बाद जब उन्होंने दोबारा फिट होने की शुरुआत की तो वे रोजाना करीब पांच घंटे जिम करती थीं। वे करीब 100 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज करती थीं, फिर एक घंटे किक बॉक्सिंग। वे करीब एक घंटे पाइलेट्स (एक प्रकार की एक्सरसाइज जिसे शरीर लचीला और मांसपेशियां मजबूत बनाने के लिए किया जाता है) करती थीं।

ऑस्ट्रेनियन ओलिंपियन बल्लार्ड के साथ ट्रेनिंग की

सानिया ने ऑस्ट्रेनियन ओलिंपियन रॉबर्ट बल्लार्ड के साथ भी ट्रेनिंग की। सानिया बताती हैं कि अब उनका बेटा उन्हें रोजाना कुछ न कुछ सिखाता है। वह उनके लिए बड़ा इंस्पिरेशन है। सानिया बहुत ज्यादा किताबें नहीं पढ़ती हैं, लेकिन उन्होंने पिछली बार माइक टायसन की ऑटोबायोग्राफी पढ़ी थी। वे बताती हैँ कि मैं फिल्में ज्यादा नहीं देखती, मगर नेटफ्लिक्स या इस प्रकार के अन्य प्लेटफार्म की वेब सीरीज देखती हूं।

अपनी सेहत और फिटनेस के सवाल पर सानिया बताती हैं कि प्रेग्रेंसी के दौरान मेरे घुटने में ट लगी थी। वह अब पूरी तरह से ठीक हो गई है। चूंकि मैंने लंबे समय आराम किया। मैं टेनिक कोर्ट में खेलने के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार मान रही हूं। गौरतलब है कि सानिया आखिरी बार वर्ष 2017 में चाइना ओपन मेंखेली थीं।

इन महिला खिलाड़ियों की वापसी भी चर्चा में रही

सेरेना: प्रेगनेंट रहते हुए जीता था ऑस्ट्रेलियन ओपन
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने प्रेगनेंसी के बाद अधिक बदलाव डाइट में किया। डाइट में क्लीन फूड शामिल किया था। नारियल के तेल में बना खाना खाया। साबुत अनाज खाए। उन्होंने सितंबर 2017 में बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता तब वे 8 हफ्ते की प्रेगनेंट थीं। वे 8 माह खेल से दूर रहीं।

मैरी कॉम: चार हफ्तों में वजन नॉर्मल कर लिया था
36 वर्ष की भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम 3 बच्चों की मां हैं। वर्ष 2007 में जुड़वां बेटे हुए। 2013 में मैरी फिर से एक बेटे की मां बनीं। मई 2013 में डिलीवरी के बाद मैरी का वजन 75 किलोग्राम हो गया था, लेकिन जब उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की तो एक्सरसाइज, रस्सी कूदने और डाइट कंट्रोल आदि से उन्होंने चार हफ्तों में वजन सामान्य कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सानिया ने बेटे के साथ हाल ही में ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39GG9yQ

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...