Saturday, January 4, 2020

बदलेगा दो रंग वाले कमरों का चलन, ग्रे और ब्लू जैसे रंग इंटीरियर में नहीं होंगे शामिल

लाइफस्टाइल डेस्क. किचन से लेकर दरवाजों तक कई बदलाव 2020 में देखे जाएंगे। परंपरागत डिजाइन से हटके कई नए प्रयोग होंगे जो आपके आशियाने की खूबसूरती में इजाफा करेगा। लाइफस्टाइल एक्सपर्ट अमी कैप्रिहन से जानिए 2020 में कैसा रहेगा इंटीरियर ट्रेंड...


क्या इन होगा और क्या आउट

  • इन :ग्रैंडमिलेनियल स्टाइल- स्कैलप्स, नेचुरल फाइबर, रग्स, टोपियरी को कंटेंपररी लुक दिया जाएगा।
  • आउट: ग्रे ऑन ग्रे- वॉर्म पैलेट की मांग बढ़ेगी। रिच कलर्स दिखाई देंगे।
  • इन : बोल्ड मोनोक्रोमैटिक- जरूरी नहीं कि मोनोक्रोमैटिक डल ही हो। कोबाल्ट ब्लू, ग्रीन और ऑबरजीन भी मोनोक्रोमैटिक होंगे।
  • आउट: डल मोनोक्रोमैटिक्स - फीके रंग में मोनोक्रोमैटिक रूम, फर्नीचर, फैब्रिक 2020 में नहीं होंगे।
  • इन: मिक्स लेयरिंग - घर के अंदर पुराने और नए को अब मिक्स-मैच करके शामिल किया जाएगा। लोकल सोवेनियर्स भी अंदर सजाए जाएंगे।
  • आउट : परफेक्शन- लोग पुरानी चीजें रखने में हिचकिचाएंगे नहीं। जिन चीजों पर स्क्रैच हैं उन्हें भी घर में रखा जाएगा। लोग अपने घर में अपने तरीके से रहना पसंद करेंगे।
  • इन : डार्क दरवाज़े- दरवाजों को रिच कलर से पेंट कर कमरे में जान डाली जा सकती है। अच्छे हार्डवेयर के साथ भी रचनात्मक लुक मिलेगा।
  • आउट :स्टैंडर्ड सफेद दरवाजे- घर को ड्रैमेटिक लुक देने के लिए दरवाजों को बोल्ड कलर दिया जाएगा।
  • इन :अर्दी टोन्स- सालों से राज कर रहे कूल टोन्स बाहर होंगे। अब चॉकलेट ब्राउन, वाइन, ऑलिव ग्रीन और यलो ओकर दिखाई देंगे। सोफे और दीवार पर वॉर्म कलर्स दिखेंगे।
  • आउट:कूल टोन्स- टेक्सटाइल हो, पेंट हो या नेचुरल मटेरियल, अब कूल टोनस की जगह वॉर्म कलर्स दिखाई देंगे। ग्रे और ब्लू जैसे रंग इंटीरियर में शामिल नहीं किए जाएंगे।
  • इन :एक ही रंग - घर में एक ही रंग के कमरे दिखाई देंगे। कमरे को दो रंगों से पेंट करने का चलन अब नहीं होगा। सिंगल पेंट कलर से पूरे कमरे को रंगा जाएगा।
  • आउट :एक्सेंट वॉल- कमरे को हाइलाइट करने के लिए अब केवल एक ही दीवार को पेंट नहीं किया जाएगा। पूरे कमरे को ही एक जैसा लुक दिया जाएगा।
  • इन :रियल प्लांट्स आउट - फॉल्स प्लांट्स


ऐसा होगा किचन
ओपन शेल्विंग...

1. किचन प्रैक्टिकल और स्टाइलिश होगा। इसे फंक्शनल रखते हुए स्टेटमेंट स्पेस बना सकते हैं। किचन में ओपन शेल्विंग को शामिल किया जाएगा। इस तरह आप अपनी क्रॉकरी, ग्लास, प्लांट्स और आर्टवर्क डिस्प्ले कर सकेंगे। यह ट्रेंड आने वाले कई सालों तक रहेगा। किचन मेकओवर के लिए फ्रेंच डिजाइनर्स बड़ी तादाद में हायर किए जाएंगे।

नो हैंडल्स...
2. फ्री-फ्लोइंग स्पेस के लिए हैंडल-लेस किचन की मांग बढ़ेगी। पुश-ओपन एंड क्लोज़ दरवाजे भी संभव हैं। मॉडर्न किचन में जे-हैंडल स्लीक लुक देंगे। कैबिनेट्स पर क्रोम, चॉकलेट ब्रॉन्ज, मैट ब्लैक और बर्निश्ड ब्रास फिनिश हैंडल होंगे। ब्लैक टैप इस साल विश लिस्ट में सबसे ऊपर होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Interior Trend 2020 will change the trend of two-colored rooms, including colors such as gray and blue will not be in the interior; Dark-colored doors will be preferred


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37yUWK5

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...