Tuesday, January 14, 2020

चेहरे की रौनक बढ़ाऐंगे लिपस्टिक के नए रंग, कोरल, ब्राउन और पीच शेड से बदलेगा लुक

लाइफस्टाइल डेस्क.अगर आप भी अमूमन एक या दो रंगों की ही लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं, तो अब वक़्त है कुछ नया करने का। किस मौक़े पर कौन-से रंग की लिपस्टिक चुनना है, ये तय करना अब आसान होगा। लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा रहता है। ऐसे में आज हम आपकों लिपस्टिक के उन शेड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके बिना आपका मेकअप किट अधूरा है। जानिए लिपस्टिक के कौन से नए रंग ट्रेंड में हैं-

न्यूड शेड

इस शेड को दिन और रात दोनों समय लगाया जा सकता है। अगर आप न्यूड शेड की लिपस्टिक लगा रही हैं, तो आंखों का मेकअप बोल्ड रखें। न्यूड लिपस्टिक लेते समय इस बात का ख़्याल रखें कि लिपस्टिक का शेड आपकी त्वचा के रंग से एक शेड गहरा हो। हल्की या त्वचा के समान रंग के शेड वाली लिपस्टिक न ले।

बैरी कलर

दोस्तों के साथ आउटिंग, शॉपिंग या झटपट तैयार होने के लिए ऐसे शेड्स ही सोबर लगते हैं। इतना ही नहीं ये शेड हर मौक़े पर जंचते है। इसे हमेशा पर्स में साथ रखा जा सकता है। इसमें कई शेड्स मौजूद हैं, जिन्हें पसंद के अनुसार ले सकते हैं।

ब्राउन लिपस्टिक

पार्टी प्रेमियों के लिए एकदम सही इस लिपस्टिक का फैशन कभी नहीं जाता। बस आपको इसे सही कपड़ों के साथ मेच करना है। गहरे रंग के कपड़ों के साथ ब्राउन लिपस्टिक न लगाएं, इसलिए अगर गहरे ब्राउन रंग का परिधान है, तो हल्के ब्राउन शेड वाली लिपस्टिक लगाएं। यदि बाल हाइलाइट किए हैं तो ब्रॉन्ज़ ब्राउन या मैट ब्राउन लिपस्टिक आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

कोरल लिपस्टिक

ख़ूबसूरत और नाज़ुक-सा दिखने के लिए लिपस्टिक का यह रंग बेहतरीन है। ईवनिंग पार्टी हो या दिन का कोई छोटा सा फंक्शन, इन मौक़ों पर इसे लगाया जा सकता है। ये हर तरह की स्किन टोन पर फबता है, इसलिए यह भी आपके मेकअप बॉक्स का अहम हिस्सा हो सकती है।

पीच लिपस्टिक

स्टाइलिश और सोबर दिखने के लिए लिपस्टिक का ये रंग अपने साथ रखें। और अगर मेकअप को सिंपल रखते हुए आकर्षक दिखना चाहती हैं तो भी इस रंग का चुनाव कर सकती हैं। ये शेड हर तरह के स्किन टोन वालों पर अच्छा लगता है। दिन में लगाने के लिए भी इस शेड का चयन कर सकती हैं।

मरून लिपस्टिक

हमेशा चलन में रहा यह शेड शादी, पार्टी या ऑफिस हर जगह सदाबहार रहता है। कमाल की बात तो यह है कि ये हर रंग के परिधान पर जंचता है। मैरून या लाल रंग के परिधान पर भी इस लिपस्टिक को लगा सकते हैं। यह हमेशा क्लासी लुक देती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New colors of lipstick, coral, brown and peach shade will change the face


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QTMoYE

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...