फूड डेस्क. रंगबिरंगी टूटी-फ्रूटी का प्रयोग डिशेज की गार्निशिंग से लेकर डेजर्ट तक में इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर लोग इसे घर में नहीं बनाते हैं लेकिन इसकी रेसिपी बेहद आसान है। इसे कच्चे पपीते और कद्दू से तैयार किया जा सकता है। जानिए इसे कैसे बनाएं...
ऐसे बनाएं
- एक कच्चा पपीता (500 ग्राम) छीलकर काटें और सभी बीजे निकालें। कद्दू को छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीक काटें।
- एक गहरे पैन में कद्दू के टुकड़ों को 4 कप पानी में पांच मिनट तक उबालें। जब ये आधे पक जाएं तो छलनी से छानें और पानी अलग करें।
- अब पैन में 2 कप शक्कर और 3 कप पानी डालकर तेज़ आंच पर पकाएं। जब शक्कर घुल जाए तो इसमें कद्दू के पके टुकड़े डालकर क़रीब 20 मिनट तक पकाएं।
- जब एक तार की चाशनी बन जाए तो आंच धीमी करें। फिर इसमें वनीला एसेंस मिलाएं।
- अब कद्दू के तीन हिस्से करने हैं। इसके लिए तीन कटोरियों में इन्हें बराबर-बराबर डालें और फूड कलर मिलाएं। एक कटोरी में फूड कलर का लाल रंग, दूसरी में हरा रंग और तीसरी में पीला रंग मिलाएं।
- इनकी सिर्फ़ 4-4 बूंदें मिलानी हैं। इन्हें 12 घंटे के लिए भिगोकर रखें ताकि कद्दू रंग को अच्छी तरह से सोख ले।
- अब अलग-अलग पेपर टॉवल पर अलग-अलग रंग की टूटी-फ्रूटी डालें ताकि यह अतिरिक्त बची चाशनी सोख ले। टूटी-फ्रूटी अच्छी तरह से सुखाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3auaRff
No comments:
Post a Comment