Monday, January 6, 2020

दालचीनी की चाय बीपी और दिल की बीमारियों का खतरा घटाएगी, तुलसी-शहद सर्दी-जुकाम से राहत देगा

हेल्थ डेस्क. सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा तलब चाय की ही होती है। वैसे एक सीमा से ज्यादा और खासकर मीठी चाय नुकसान पहुंचा सकती हैं, लेकिन अगर आप हर्बल चाय पिएंगे तो आपको कई फायदे मिलेंगे। ये चाय रेडीमेड भी मिलती हैं। डाइट एंड वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. शिखा शर्मा आपको बता रही हैं ऐसी ही 5 हर्बल चाय के बारे में।


दालचीनी की चाय : पाचन सुधरेगा और मोटापा घटेगा

दालचीनी में पॉलिफीनॉल एंटीऑक्सीडेंट होता है जो बीपी को नियंत्रित कर दिल की बीमारियों के खतरे को घटाता है। यह इंसुलिन की संवेदनशीलता को भी बढ़ाता है और इस तरह शुगर लेवल को भी नियंत्रण में रखता है। सुबह के वक्त में दालचीनी की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म और पाचन में सुधार होता है जिससे मोटापे को कम करने में मदद मिलती है।
विधि : दालचीनी की एक स्टिक को रातभर एक कप पानी में भिगोएं। सुबह दालचीनी सहित उसी पानी को दो मिनट उबालें।

जैस्मीन चाय : इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

जैस्मीन के फूलों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। जैस्मीन के फूलों से बनी यह चाय खासकर मोटापे को घटाने के लिए काफी फायदेमंद होती है। लंच के बाद नियमित रूप से जैस्मीन की चाय पीने से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत बनता है और दिल से संबंधित बीमारियों से भी बचाव होता है।
विधि : एक कप पानी में जैस्मीन के चार-पांच सूखे फूल डालकर इन्हें पांच मिनट तक उबाल लीजिए।

कैमोमाइल चाय : नींद दूर करेगी, स्किन की चमक बढ़ाएगी

कैमोमाइल के फूलों से बनी चाय पीने से त्वचा में नरमाहट और चमक आती है। जिन लोगों को नींद नहीं आने की समस्या है, उन्हें रोजाना रात को सोने से पहले इस चाय का सेवन करना चाहिए। यह हमारी नर्व्स को रिलैक्स कर नींद लाने में मददगार होती है। अगर आप सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं तो इसमें भी यह चाय 'जादू' का काम करती है।
विधि : एक कप उबले हुए पानी में कैमोमाइल के चार-पांच सूखे फूल डालकर उन्हें पांच मिनट तक उबाल लीजिए।

गुडहल-शहद की चाय: कोलेस्ट्रॉल और वजन करती है कंट्रोल

चटकदार लाल रंग के ये फूल ज्यादातर गर्मी में ही खिलते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में भी कई जगह मिल जाते हैं। गुडहल की चाय कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है और इस तरह दिल की बीमारियों से बचाती है। इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला दीजिए। इससे यह वजन को भी नियंत्रित करने में मददगार होती है।

विधि : एक कप उबलते हुए पानी में एक ताजा फूल तोड़कर डाल दीजिए। 10 मिनट तक उबलने दीजिए।

तुलसी-शहद की चाय : सर्दी-जुकाम दूर कर एनर्जी देगी

तुलसी के पत्ते मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार होते हैं। इस तरह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर मोटापे को नियंत्रण में रखते हैं। ये शरीर से विषैले तत्वों को भी दूर करते हैं। प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूती प्रदान करते हैं। इसलिए सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं। तुलसी के पत्तों की चाय में शहद मिलाकर पीने से एनर्जी भी मिलती है। इसे खाली पेट पिएं।
विधि : तुलसी के चार-पांच पत्ते एक कप पानी में 3-4 मिनट तक उबाल लें। गुनगुना होने पर आधा चम्मच शहद मिला लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
benefits of herbal tea and how to make herbal tea Cinnamon tea will reduce the risk of BP and heart diseases, basil-honey will give relief from cold and cold


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QtlqHi

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...