हेल्थ डेस्क. 2018 में कैंसर के 10.16 लाख नए मामले सामने आए हैं। 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने नए आंकड़े जारी किए हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, हर 10 में एक भारतीय में कैंसर होने हर 15 में से एक की मौत कैंसर से होने की आशंका जताई है। डब्ल्यूएचओ ने यह रिपोर्ट एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के साथ मिलकर तैयार की है, जिसका मकसद दुनिया को कैंसर के प्रति जागरुक करना और इससे जुड़ी रिसर्च-बचाव को बढ़ावा देना है।
सबसे ज्यादा नए मामले ब्रेस्ट और ओरल कैंसर के
रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में कैंसर से 7,84,800 मौतें हुईं। महिलाओं और पुरुषों में होने वाले 6 सबसे अहम कैंसर का आंकड़ा पेश किया किया है। महिलाओं में सबसे ज्यादा नए मामले ब्रेस्ट कैंसर के और पुरुषों में ओरल कैंसर के सामने आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SfGUqW
No comments:
Post a Comment