Monday, February 24, 2020

पहली मुलाकात में मेलानिया ने ट्रम्प को नंबर देने से कर दिया था इनकार, ऐसी है दोनों की खूबसूरत लवस्टोरी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और बेटी इवांका के साथ आज भारत पहुंच चुके हैं। अपने भारत भ्रमण के दौरान ट्रम्प मेलानिया के साथ प्यार की निशानी ताजमहल भी जाने वाले हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक ताजमहल में जाने वाले इस कपल की भी लवस्टोरी बेहद खूबसूरत है। आइए जानते हैं कैसे हुई मेलानिया और डोनाल्ड की पहली मुलाकात…

1998: डोनाल्ड ट्रम्प को हुआ पहली नज़र में प्यार

मेलानिया ट्रम्प एक पॉपुलर फैशन मॉडल रह चुकी हैं। न्यू यॉर्कर की रिपोर्ट्स के अनुसार मेलानिया और डोनाल्ड की पहली मुलाकात साल 1998 में न्यूयॉर्क की एक फैशल वीक पार्टी में हुई थी। 52 साल के डोनाल्ड पहली नज़र में ही 28 साल की मेलानिया को पसंद कर चुके थे। इस पार्टी में सेलानिया मिडलफर्ट के साथ पहुंचने के बावजूद डोनाल्ड ने हिम्मत करके उनसे उनका फोन नंबर मांगा। मेलानिया ने उन्हें अपना नंबर देने से इनकार करते हुए खुद उनसे नंबर ले लिया।

डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया की पुरानी तस्वीर।

2000:एक हफ्ते बाद मेलानिया ने की थी पहल

पार्टी में मिलने के एक हफ्ते बाद मेलानिया ने डोनाल्ड को खुद कॉल किया था, जिसके बाद दोनों की मुलाकातें शुरू हुईं। उस वक्त डोनाल्ड ट्रम्प का राजनीति से कोई वास्ता तक नहीं था। साल 2000 में डोनाल्ड को रिफॉर्म पार्टी की ओर से केंडिडेट चुना गया था। इसी बीच दोनों की बढ़ती नज़दीकियां भी काफी चर्चा में थी। साल 2001 में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया जिसके बाद मेलानिया ग्रीन कार्ड लेकर अमेरिका में ट्रम्प टॉवर रहने पहुंच गई थीं।

तस्वीर के लिए पोज करते हुए।

2004: बेशकीमती अंगूठी से किया था शादी के लिए प्रपोज़

लगातार 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2004 में डोनाल्ड ट्रम्प ने मेलानिया को अंगूठी के साथ शादी के लिए प्रपोज़ किया था। इस बेशकीमती अंगूठी की कीमत 1.5 मिलियन डॉलर थी।

एक दूसरे के साथ डांस करते हुए।

2005: पाम बीच में हुई थी रॉयल वेडिंग

साल 2005 में दोनों ने बिल गेट्स और हिलेरी क्लिंटन जैसी कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में पाम बीच में शादी की। इस रॉयल वेडिंग में मेलानिया ने 1 लाख डॉलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी।

मेलानिया और डोनाल्ड की शाद की झलक।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donald Trump Melania Trump Romance Complete Love Story; Know How US President and Melania Trump first met


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VhtBJJ

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...