Friday, February 21, 2020

नूडल से तैयार किया गया अनोखा केक इसमें टॉपिंग के लिए चिकन, फिश और मीट लगाया गया

लाइफस्टाइल डेस्क. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में टोटल ऑसम नाम की बेकरी का नूडल केक चर्चा में है। इसे नूडल से बनाया गया और टॉपिंग के लिए चिकन, कोकोनट मिल्स और बीफ का इस्तेमाल किया गया है। अलग किस्म का केक होने के कारण राजधानी में इसे पसंद किया जा रहा है। केक में ब्रेड की स्टफिंग की जगह नूडल का प्रयोग करके उसे अलग-अलग आकार में तैयार किया गया है।

वायरल हुई तस्वीर

शादी और बर्थडे के मौके पर यह केक काफी पॉप्युलर हो रहा है। बेकरी ने इसकी शुरुआत 2017 में की थी लेकिन हाल ही में यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और एक बार फिर चर्चा में आया।बेकरी के फाउंडर का कहना है कि नूडल केक का आइडिया बचपन की यादों से जुड़ा है। मां टिफिन में इतना ज्यादा नूडल रखती थीं कि जब उसे खोलते थे तो केक की आकृति बन जाती थी। इस याद को नूडल केक में तब्दील किया गया और चर्चा शुरू हुई।

इसे बनाना बहुत मुश्किल नहीं

नूडल से पहले केक बनाया गया और बाद में इसका डोनट भी तैयार किया गया। इसके कई तरह के फ्लेवर में तैयार किया गया है। बेकरी के फाउंडर एरविन के मुताबिक, इसे बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। बस, नूडल को मोल्ड करके केक का आकार देना है। हालांकि यह तुरंत नहीं तैयार होता।

मीडियम साइज केक8-10 लोग खा सकते हैं

एक मीडियम साइज केक बनाने के लिए 14-17 पैकेट इंस्टेंट नूडल की जरूरत होती है। इसे 8-10 लोग खा सकते हैं। बेकरी फिलहाल इसे इंडोनेशिया में ही उपलब्ध करा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indonesian Bakery Makes Delicious-Looking Cakes Out of Instant Noodles    


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V9b0iJ

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...