Friday, February 7, 2020

टाइटैनिक की सिंगर सेलिन डियोन ने घटाया वजन, लग्ज़री लाइफस्टाइल के कारण रहती हैं चर्चा में

लाइफस्टाइल डेस्क. 51 साल की कैनेडियन सिंगर सेलिन का कहना है कि भले ही उम्र बढ़ती जा रही है, लेकिन जिंदगी को जीने की चाहत हमेशा जवां रहनी चाहिए इसलिए वे खुद को फिट और खूबसूरत रखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। वे हमेशा स्ट्रांग, सुंदर और फेमिनाइन दिखना चाहती हैं इसलिए उन्होंने वजन घटाया और संगीत उनका जुनून है। वजन घटाने के लिए वे अपने दोस्त और स्टाइलिस्ट पेप मुनोज के साथ डांस करती हैं और प्रशिक्षण भी ले रही हैं। डियोन के पति एंजेलिल का तीन वर्ष पहले ही गले के कैंसर से निधन हो गया था। उनके 2 जुड़वां बच्चे भी हैं। एंजेलिल, सेलीन के मैनेजर थे और उनसे उम्र में काफी बड़े भी थे।


5 साल की उम्र में किया सेलिन ने गाना शुरू

सेलिन ने 5 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 1990 में डियोन ने अपना पहला अंग्रेजी एल्बम युनिसन लांच किया और इसके बाद वेनॉर्थ अमेरिका में चर्चित हुईं। उनके एक एल्बम की 2 करोड़ कॉपियां बिकी थीं जो एक रिकार्ड था। 18 साल की उम्र में माइकल जैक्सन के कार्यक्रम को देखकर उन्हें लगा कि उन्हें भी स्टार होना चाहिए और फिर किस्मत ने उनका साथ दिया और वे आगे बढ़ती गईं।

इन सारे बिजनेस से कमाती हैं डियोन

सेलिन कनाडा के निकेल्स रेस्त्रां फूड चैन की संस्थापक भी हैं। पति के साथ मिलकर उन्होंने कनाडा में ही ली मिराज गोल्फ क्लब और वार्ट्ज रेस्त्रां भी खरीदा है। वे अमेरिका के पॉप्युलर नाइट क्लब की भी पार्टनर हैं, जिसमें आंद्रे अगासी, स्टेफी ग्राफ जैसी बड़ी हस्तियों की भी हिस्सेदाही है, ये केसार्स पैलेस में स्थित है। सेलिन डियोन नाम का उनका एक परफ्यूम प्रोडक्ट भी है। एयर कनाडा में भी प्रमोशनल कैम्पेन के लिए डियोन ने काम किया है। यही नहीं उनके पति एंजेलिल के पास भी 2,859 करोड़ की संपत्ति थी। एंजेलिल खुद कैनेडियन मैनेजर, डायरेक्टर और पूर्व सिंगर रह चुके हैं। अपना 74वां जन्मदिन मनाने से 2 दिन पहले 2016 में गले के कैंसर के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।

प्राइवेट जेट और महंगी कारें

सेलिन के पास उनका ग्लोबल एक्सप्रेस जेट भी है, जिससे वे अपनी मनचाही जगहों और म्यूजिक कन्सर्ट्स में आसानी से पहुंच जाती हैं। उन्हें महंगी कारों का शौक भी है और इनके साथ पोज देते हुए उन्हें कई बार देखा जा सकता है। 3 करोड़ सेज्यादा की मेबैच-62 भी उनके कार कलेक्शन में है।

आलीशान घर

सेलिन के पति रेने एंजेलिल ने 515 करोड़ में ज्युपिटर आईलैंड, फ्लोरिडा में लग्जीरियस घर खरीदा था। इसमें वॉटर पार्क साइट पूल, 13 बेडरूम्स, 14 बाथरूम्स हैं और इसका इंटीरियर भी लाजवाब है। बहमियन स्टाइल में 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इस घर में 415 फीट का प्राइवेट बीच भी है। यहां दोनों ने एक लंबा समय बिताया। 515 करोड़ के घर को सेलिन ने पति की मृत्यु के बाद मात्र 193 करोड़ में बेच दिया, जिसे अब वे बेहद मिस करती हैं और उन्हें कम कीमत में मकान बेचने का अफसोस भी है।

स्टाइलिश कपड़ों की शौकीन

डियोन अपनी वियरिंग के मामले में बहुत चूजी किस्म की हैं और स्टाइलिश कपड़ों की शौकीन हैं। इसके अलावा उन्होंने जेंडर न्यूट्रल क्लॉदिंग लाइन भी बच्चों के लिए लांच की है। खासतौर पर चटख रंग उन्हें बेहद पसंद है, ताकि स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनका लुक भी बेहतर आ सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Titanic singer Celine Dion reduce weight know about her luxury lifestyle


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ssto35

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...