Tuesday, February 11, 2020

बच्चों को खेल-खेल में सिखाएं संतुलन बनाना, ये तीन गेम्स और व्यायाम करेंगे आपकी मदद

लाइफस्टाइल डेस्क.बढ़ते बच्चों में बेहतर खान-पान के साथ-साथ शारीरिक संतुलन भी उतना ही ज़रूरी है। इससे शरीर मज़बूत बनता है।संतुलन बनाने के लिए उन्हें खेल-खेल में रोचक व्यायाम करा सकते हैं। 6 साल की उम्र तक के बच्चों के लिए रोचक व्यायाम बता रहे हैं। बच्चों के साथ-साथ इन्हें आप भी कर सकते हैं।

कोन जमाना
लगभग 6 से 9 छोटे-छोटे कोन एक कतार में थोड़ा-सा आगे-पीछे रखें। अब बच्चे को एक टांग पर खड़े होकर सभी कोनों को कतार में जमाना है। शुरुआत में हो सकता है कि बच्चे थोड़ा लड़खड़ाएं पर धीमे-धीमे शरीर का संतुल सम्भालना सीख जाएंगे। कोन नहीं हैं तो गेंद या कोन जैसी अन्य चीज़े भी इस्तेमाल में ले सकते हैं।

बैलेंस बनाना सीखते हुए।

गेंद संभाल
एक हाथ में रैकेट पकड़ें और इसका समतल हिस्सा ऊपर की ओर रखें। अब इस पर एक गेंद रखें। अब बच्चे को चलते हुए गेंद का संतुलन बनाने के लिए कहें। जब वह रैकेट और गेंद के बीच संतुलन बनाना सीख जाए, तो इस अभ्यास को दौड़ा-दौड़ाकर कराएं।

रैकेट में बॉल का संतुलन बनाती बच्ची।

लंगड़ी टांग
ये खेल बचपन में सभी ने खेला है। ये संतुलन को बेहतर बहनाने में मददगार है। चॉक या खड़िया से दो कतार में कई खाने बनाएं। अब बच्चे को एक टांग पर खड़ा होना है। दूरी टांग से उचकते हुए एक खंड से दूसरे खंड के अंदर जाना है। ये खंड कई तरह से बना सकते हैं।

गेम में बैलेंस बनाती बच्ची।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These Simple Games And Excersize Can Improve Your Kids Balance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bvUIX3

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...