लाइफस्टाइल डेस्क. भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, हम 8 हजार मील की दूरी तय करने के बाद भारत यह बताने आए हैं कि अमेरिकियों को भारत से प्यार है। ट्रम्प का यह बयान भारत और अमेरिका के रिश्तों की मिठास को बयां करता है। सिर्फ शब्द ही नहीं ट्रम्प ने अपने पहनावे में जो बदलाव किए वो शांति का संदेश देते हैं।
शांत और सकारात्मकता का संदेश
सोमवार सुबह जब ट्रम्प अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे तो ब्लैक सूट के साथ येलो टाई पहनी थी। पश्चिमी दुनिया में, लेमन येलो रंग को आशा का प्रतीक माना जाता है, जिसका मतलब है उन्हें भारत से काफी उम्मीदे हैं और शांति का संदेश देना प्राथमिकता में है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37VT51G
No comments:
Post a Comment