Friday, February 28, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस का ये लुक जीत लेगा आपका दिल, इन पैंट-सूट से लें इंस्पिरेशन

लाइफस्टाइल डेस्क.बॉलीवुड एक्ट्रेस जो पहन लें, उसी का ट्रेंड सेट हो जाता है। लेकिन कुछ लुक ऐसे होते हैं, जिन्हें हाथों-हाथ उनके फैंस द्वारा पिक कर लिया जाता है। ऐसा ही लुक है एक्ट्रेस का पैंट सूट लुक। जब बॉलीवुड हसीनाएं एक के बाद एक पैंट सूट में नजर आईं तो गर्ल्स के बीच यही स्टाइल छा गई।

श्रद्धा कपूर

वे टीनेजर गर्ल्स के बीच सबसे अधिक पसंद की जाती हैं। इसकी एक खास वजह इनका स्किनी होना और अपने फिगर के हिसाब से हमेशा बेस्ट ड्रेसेज कैरी करना भी है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स को जब कुछ नया ट्राई करना होता है तो वे श्रद्धा के स्टाइल सेंस से जरूर टिप्स लेती हैं। चेक्स वाले पैंट सूट का ट्रेंड एक बार चल निकले तो इस फैशन का श्रेय श्रद्धा को जाएगा।

फॉर्मल सूट में श्रद्धा कपूर।

सोनाक्षी सिन्हा

मैरून पैंट सूट में बॉलीवुड की इस ब्यूटी का अदांज देखते ही बनता है। इस तरह की ड्रेस में पारंपरिक भारतीय फैब्रिक ब्रोकेड, सिल्क, मेरिनो वूल, बनारसी, लिनेन और मलमल के साथ डिफरेंट एक्सपेरिमेंट करना भी उन्हें खूब भाता है। कॉर्पोरेट वियर के तौर पर सोनाक्षी की इस ड्रेस को खूब पसंद किया गया। उन्होंने ब्लैक वाॅच और इसी कलर की बैलीज से अपने लुक को बढ़ाया है। मल्टीलेयर्ड नेकलेस और मिनिमल मेकअप से अपनी खूबसूरती बढ़ाना भी वे खूब जानती हैं।

लाल पैंट सूट में सोनाक्षी सिन्हा।

सोनम कपूर

सोनम कपूर के फैशन की यह खासियत होती है कि वे हमेशा उस तरह के ड्रेसेस और कलर्स में नजर आती हैं, जिनकी कोई कल्पना भी नहीं करता। हर बार कुछ अलग, कुछ नया और एकदम डेलिकेट... सोनम के ड्रेसिंग सेंस की खूबियां हैं। अब सी-ग्रीन पैंट सूट में सोनम के इस लुक को ही देख लीजिए।

पिस्ता कलर सूट में सोनम कपूर।

परिणीति चोपड़ा

ब्लैक पैंट सूट में इस अदाकारा की खूबसूरती देखने के लायक है। ओपन हेयर स्टाइल इस ड्रेस के साथ बेहद सूट कर रही है। स्ट्रेपी हील्स से आप अपने पैंट सूट का लुक बढ़ा सकती हैं। इस अंदाज में परिणीति नजर आईं तो देखने वाले बस देखते रह गए।

सेमी फॉर्मल सूट में परिणीति चोपड़ा।

कंगना रानाउत

स्ट्राइप्स को पैंट सूट में कैरी करना कंगना को खूब भाता है। उन्होंने इसे फैशन ट्रेंड बनाने में खास भूमिका निभाई है। गर्मियों में पेस्टल कलर का यह शेड आपको खूब पसंद आएगा। इसके साथ व्हाइट कलर की ऐसेसरीज आपके लुक को बढ़ाने में पूरी तरह मदद करेगी।

स्ट्रिप प्रिंट सूट में कंगना रनाउत।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This look of Bollywood actress will win your heart, take inspiration from these pant-suits


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5Jyec

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...