हेल्थडेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। विजेताओं को 1.75लाख रुपए तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'बहुत लोग कोविड-19 के लिए टेक्नोलॉजी के जरिए समाधानसाझा कर रहे हैं। मैं उनसे @mygovindia पर अपने सुझाव साझा करने की अपील करता हूं। आपका ये प्रयास कई तरह से मदद कर सकताहै।'
@mygovindia के ट्विटर हैंडल दी गई जानकारी
माय गवर्नमेंट इंडिया के ट्विटर हैंडल @mygovindia के पेज पर दिए चैलेंज में कहा गया है कि स्थानीय रूप से वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए देश के नागरिकों को सही जानकारी के साथ सशक्त बनाना है। हम उन लोगों और कंपनियों से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिनके पास तकनीक और समाधान, जैव सूचना विज्ञान, डेटासेट, निदान आदि के लिए ऐसी ऐप्लिकेशंस हैं जिनकी मदद से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ी जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wn5726
No comments:
Post a Comment