हेल्थ डेस्क. अब फेसमास्क धोया भी जा सकेगा। देश में बढ़ती फेस मास्क की मांग को देखते हुए चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसा फेसमास्क तैयार किया है जिसे कई बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। शोधकर्ताओं के मुताबिक, फेसमास्क को पॉलिस्टर फैब्रिक से तैयार किया गया है, यहजल्द ही उपलब्ध होगा।
20 बार धोया जा सकेगा मास्क
शोधकर्ता टीम के प्रमुख एस सुब्रहमण्यम के मुताबिक, इस नए फेसमास्क को 20 बार तक धोया जा सकेगा। एक फेसमास्क की कीमत 30 रुपए होगी। कई तरह के मैटेरियल की जांच के बाद पॉलिस्टर से मास्क बनाने का फैसला लिया गया। इससे तैयार मास्क से सांस लेना आसान है और आसानी से धुला भी जा सकता है।
ट्रायल के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया
एस सुब्रहमण्यम के मुताबिक, कॉटन से बने मास्क में जल्द ही नमी आ जाती है जबकि पॉलिस्टर फैब्रिक सूखे रहते हैं। इसे किसी भी साबुन से धो सकते हैं। नए मास्क को ट्रायल के तौर पर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है। अप्रूवल मिलने पर इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3axNMYo
No comments:
Post a Comment