हेल्थ डेस्क. अमेरिका ने कोरोना वायरस पर वैक्सीन तैयार की है जिसका ट्रायल सोमवार को वॉशिंगटन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान में हुआ।पहले ट्रायल में 45 स्वस्थ युवा शामिल किए गए। ये कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है लेकिन वैक्सीन के साइड इफेक्ट पता लगाने के लिएपहले इन्हें शामिल किया गया है।
वैक्सीन की खास बातें
#1) वैक्सीन को अमेरिकी फार्मा कंपनी मोडर्मा ने तैयार किया और इसकी फंडिंग कर रहे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के साथ मिलकर ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल में सफलता मिलने पर भी इसे तैयार करने में 18 महीने लगेंगे।
#2) यह वैक्सीन जेनेटिक इंजीनियरिंग पर आधारित है। जब मरीज को इसका इंजेक्शन दिया जाता है तो शरीर की कोशिकाएं वायरस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटती हैं। टुकड़ों की मदद से शरीर का इम्यून सिस्टम वायरस की पहचान शुरू करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wom5xf
No comments:
Post a Comment