नई दिल्ली/सिडनी.कोरोनावायरस के लॉकडाउन के बीच शनिवार रात 8:30 बजे दुनियाभर में अर्थ आवर (Earth Hour) मनाया जाएगा। इस दौरानऊर्जा की बचत कर धरती को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लोग अपने घरों की गैर जरूरी लाइट्स और बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रखते हैं।
2020 में अर्थ आवर का यह 14वां संस्करण है। अर्थ आवर डे की शुरुआत वन्यजीव एवं पर्यावरण संगठन 'वर्ल्ड वाइड फंडफॉर नेचर (wwf)' ने 2007 में की थी। इस अभियान है जिसका उद्देश्य बिजली के महत्व के बारे में और पर्यावरण सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करना हैl इसमें दुनिया के 187 देश भागीदारी करते हैं। इस बार कोरोना के खतरे के चलते इस अभियान पर भी असर पड़ा है, लेकिन जागरुक लोगों ने इसे महामारी के साथ जोड़ दिया और स्विच ऑफ ( switch off ) करके कोरोना के खिलाफ एकजुटता का मैसेज दे रहे हैं।
पहली बार इसे साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में मनाया गया, इसमें लोगों से सारी लाइटें 60 मिनट के लिए बंद करने की अपील की गई।धीरे-धीरे इसे विश्वभर में अपनाया मनाया जाने लगा।आज यह सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि एक आंदोलन के रूप में खड़ा हो चुका है।2019 में‘अर्थ ऑवर’ की थीम ‘जीने का तरीका बदलो’ था। इसमें 187 देशों के सात हजार से ज्यादा शहरों ने हिस्सा लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WQPccw
No comments:
Post a Comment