Tuesday, March 3, 2020

यहां देखें सुंदर झील, चावल के खेल और पहाड़ों की सुंदरता

लाइफस्टाइल डेस्क. कुदरती खूबसूरती और समृद्ध इतिहास को अपने आप में समेटे पूर्वी सिक्किम का हिस्सा है अरितार। लुभावनी झील, घने जंगल, खूबसूरत पहाड़ियां और चावल के खेत यहां आने वाले सैलानियों को स्वर्ण में होने का आभास कराते हैं।

भूगोल

सिक्किम के रोंगली तहसील में पड़ने वाला अरितार हिमालय के किनारे पर बसा है। गंगटोक से पाकयोंग या रंगपो होते हुए यहां पहुंचने के लिए चार घंटे ड्राइव करनी पड़ती है। अरितार सिक्किम से काफी कटा हुआ है और इसकी सीमा कंचनजंघा पहाड़ से लगती है।

इतिहास की एक झलक

1904 में भारत-तिब्बत व्यापार समझौते से अरितार को प्रसिद्धि मिली। सिक्किम में जब नई सड़क का निर्माण किया जाने लगा तो तिब्बतियों के मन में शंका पैदा हुई और इससे युद्ध छिड़ गया। तिब्बतियों ने सिक्कीम में जेलेपला पास के निकट लिंगटू पर कब्जा कर लिया। इसके बाद लार्ड यंगहस्बैंड के नेतृत्व में तिब्बतियों से एक संधि की गई। इसका उद्देश्य तिब्बत में ब्रिटिश के व्यापारिक हितों की रक्षा करना था। व्यापार का मार्ग नथुला पास, रेनॉक, अरितार और जालक होते हुए दाजिर्लिंग स्थित कालिमपोंग व पेडोंग से होकर जाता था।

अरितार की संस्कृति और परंपरा

अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में अरितार में हर साल लंपोखरी टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। एडवेंचर को पंसद करने वाले लोग इस फेस्टिवल की ओर खूब आकर्षित होते हैं। यहां बोटिंग, घुड़सवारी, परंपरागत तीरंदाजी प्रतियोगिता और पहाड़ियों पर छोटे ट्रेकिंग का आनंद लिया जा सकता है।

इतना ही नहीं, एडवेंचर के लिए यहां रॉक क्लाइबिंग और पैराग्लाइडिंग का भी खूब क्रेज है। अरितार की जातीय संस्कृति और भोजन ने इसे विश्वभर के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बना दिया है। फेस्टिवल के दौरान यहां स्थानीय स्वादिष्ट भोजन के अलावा आग पर पका मांस और स्थानीय शराब पर्यटकों को परोसा जाता है।

अरितार का मौसम: पूरे साल के दौरान यहां का मौसम काफी आरामदायक बना रहता है।

आसपास के पर्यटन स्थल

अरितार में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां बड़ी संख्या में देश-विदेश के सैलानी बड़ी संख्या में आते हैं। इसमें लंपोखरी झील (इसे अरितार झील या घाटी-सो के नाम से भी जाना जाता है), अरितार गुंपा, मंगखिम और लव दारा प्रमुख स्थल हैं। अगर आप प्रकृति और एडवेंचर को पसंद करते हैं तो अरितार घूमना आपको कभी खलेगा नहीं। फिर चाहें तो आप पहाड़ियों पर ट्रेकिंग करें या नौकायन करें। यहां घूमने के दौरान आप सुंदर जंगल, लंबे-लंबे वृक्ष और विशाल पहाड़ियों का आनंद ले सकते हैं।

कैसे पहुंचें: यहां आने वाले पर्यटक हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आसानी से अरितार पहुंच सकते हैंं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aritar, Sikkim: See here beautiful lake, rice game and beauty of mountains


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vnBtPj

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...