Wednesday, March 4, 2020

कोरोनावायरस से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें; केंद्र सरकार ने जारी की एडवाजयरी

हेल्थ डेस्क. कोरोनावायरस केरल, तेलंगाना, जयपुर के बाद दिल्ली में भी दस्तक दे चुका है। दुनियाभर में अब इससे तीन हजार से ज्यादा मौत हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित चीन रहा है।भारत में मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए एडवायजरी जारी की है।


क्या करें : अल्कोहल सेनेटाइजर से दिन में कई बार हाथ धोएं

  • दिन में हाथों को बार-बार धोएं, कोई छींके तो उससे 1 मीटर दूरी बनाएं
  • हाथ धोने के लिए अल्कोहल आधारित हैंडवॉश और साबुन का प्रयोग करें।
  • जो इंसान छींक या खांस रहा है उससे करीब 1 मीटर की दूरी पर खड़े हों।
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को टिशु पेपर से कवर करें।
  • डॉक्टर से मिलते समय भी मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क या कपड़े का प्रयोग करें।
  • टिशू पेपर का जब भी प्रयोग करें तो इस्तेमाल करने के बाद किसी बंद डिब्बे में फेंक दें।

क्या न करें : कच्चे-अधपके मांस के सेवन से बचें

  • बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
  • अगर खांसी या बुखार से परेशान हैं तो किसी के संपर्क में न आएं।
  • सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।
  • जीवित पशुओं से संपर्क या कच्चे/अधपके मांस के सेवन से बचें।
  • जीवित पशुओं के बाजार और जानवरों के काटे जाने वाले स्थान पर न जाएं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India Coronavirus Alert: Narendra Modi Government Coronavirus Advisory Information and Safety Tips


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PL3uqS

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...