Tuesday, March 31, 2020

मसाला टी से बढ़ाएं शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता, शेफ संजीव कपूर से जानिए इसे घर पर कैसे बनाएं

हेल्थ डेस्क. वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचना है तो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाइए। आयुर्वेद में मसालों से इम्युनिटी बढ़ाने के कई तरीके बताए गए हैं। किचन में मौजूद मसालों से बनी चाय भी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है। वीडियो में शेफ संजीव कपूर बता रहे हैं इसे घर पर कैसे बनाएं।

क्या चाहिए

4 छोटी इलायची, 2 लौंग, 1 इंच दालचीनी, 1 कालीमिर्च, एक चुटकी सौंफ, थोड़ी सी अदरक, दूध, चीनी और पानी।

ऐसे बनाएं

सारे मसालों को कूट लें। अदरक को कूटकर अलग रखें। अब डेढ़कप पानी गर्म करें। इसमें एक छोटा चम्मच चायपत्ती डालें। कुटे हुए मसाले डालें। जब पानी खौलने लगे तो अदरक डालें। चाय 3-4 मिनट तक खौलने दें। अब इसमें दूध और चीनी डालें। लीजिए तैयार है चाय।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
immunity booster masala tea to fight against coronavirus by chef sanjeev kapoor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QW2UXS

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...