Saturday, March 7, 2020

इन तरीकों से फिट करें छोटे कमरे में ज्यादा सामान और अपने रूम को दें बेहतरीन लुक

लाइफस्टाइल डेस्क. अक्सर कमरे में सही रखें ढंग ना रखे सामान आपके घर के लुक को बिगाड़ सकते है। ऐसे में कमरा हमेशा ही अस्त- व्यस्त दिखाई पड़ता है, जो कई बार आपकी इमेज भी खराब कर सकता है। वर्षा एम बता रहीं है इससे बचने के लिए के तरीके जिसे अपना कर आप अपने कमरे और घर को शानदार लुक दे सकते है।

1. केन बास्के
केन के खूबसूरत दिखने वाले बड़े बास्केट घर में जरूर रखें। इन्हें हर कमरे में रखा जा सकता है खासकर बेडरूम में इन्हें लॉन्ड्री, चादर या तकिए रखने के लिए बेडसाइट टेबल के नीचे रखा जा सकता है। देखने में ये बिल्कुल खराब नहीं लगते हैं बल्कि कमरे के डेकॉर का हिस्सा ही लगते हैं। डेकोरेटिव हैं, पर की तरह इसे कमरे के किसी भी कोने में रखा जा सकता है। लाइट और डार्क शेड केन में यह बास्केट मिलती हैं। आप अपने कमरे के डेकॉर अनुसार चुन सकते हैं।

केन बास्केट

2. ट्रॉली
मेटल की ट्रॉली है तो उसे बेड साइड नाइट स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अपने नाइट टाइम एसेंशियल्स रख सकते हैं। जैसे- नाइट क्रीम, स्लीप मास्क, पिलो स्प्रे। नीचे केे शेल्फ में ब्लैंकेट्स रखें। सबसे ऊपर थोड़ा सजावट का सामान रख सकते हैं।

ट्रॉली

3. बेंच
कमरे में एक्सट्रा फ्लोर स्पेस है तो बेड के सामने लकड़ी की बेंच लगा सकते हैं। इस पर बुक्स और मैगजीन के अलावा डेकोरेटिव एक्सेंट्स या रोज काम आने वाली चीजें रखी जा सकती हैं। बेंच के नीचे केन के बास्केट रख कर इनके अंदर भी चादर, तकिए जैसा सामान रख सकते हैं।

बेंच

4. हेडबोर्ड
बेड के हेडबोर्ड में भी काफी बड़ी स्टोरेज स्पेस निकाली जा सकती है। हेडबोर्ड के ऊपर और साइड में छोटे-बड़े शेल्फ बनवाए जा सकते हैं। इनमें किताबें, घड़ी और अन्य जरूरत का सामान आप एक हाथ की दूरी पर ही रख सकते हैं। डेकोरेटिव स्टोरेज बॉक्स भी यहां रखे जा सकते हैं। ये बॉक्स कलरफुल हों तो पूरे कमरे को आकर्षक लुक मिल सकता है।

हेडबोर्ड

5. फ्लोटिंग शेल्फ
अपने छोटे-से बेडरूम को खराब दिखने वाले सस्ते फर्नीचर से भरने की बजाय दीवार पर एक छोटा फ्लोटिंग शेल्फ लगवाया जा सकता है जिसे नाइट स्टैंड की तरह भी उपयोग किया जा सकता है। यदि फिर भी जगह कम पड़ रही है, तो इसी स्टैंड के नीचे वोवन या मेटल बास्केट भी रखी जा सकती है।

फ्लोटिंग शेल्फ


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These ways of fitting more stuff in small room gives your room a great look, try these easy tricks and tips


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Xiask

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...