लाइफस्टाइल डेस्क. गुरुग्राम का किंगडम ऑफ ड्रीम्स उन लोगों के लिए खास है, जो मनोरंजन के साथ-साथ कुछ नया भी देखना पसंद करते हैं। मजेदार बात यह है कि यहां बने देश के सबसे हाई-टेक ऑडिटोरियम का नाम नौटंकी महल है। साथ ही क्लचर गली में आप बेहतरीन खाने के साथ संस्कृति का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें एकसाथ835 लोग एकसाथ बैठ सकते हैं।2010 में स्थापित किंगडम ऑफ ड्रीम्स लीशर वेली पार्क के पास ही स्थित है। इससे कई बॉलीवुड स्टार भी जुड़े हुए हैं।
यहां के नौटंकी महल और शोशा थियेटर में कला के विभिन्न रूपों प्रस्तुत किया जाता है। वहीं कल्चर गली में भारतीय भोजन और हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जाता है। नौटंकी महल में बॉलीवुड गाने, शो और थियेटर का आयोजन किया जाता है। भारतीय सिनेमा के शो को यहां बेहद अद्भुत और रोमांचक ढंग से पेश किया जाता है। सृजनात्मकता और तकनीक का मिश्रण अलग ही तरह का अहसास पैदा करता है। यहां की स्वचलित छड़, हाइड्रॉलिक स्टेज और मैट्रिक्स साउंड सिस्टम से आप रोमांचित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। महाराजा शराबघर और नौटंकी महल में यहां आने वालों के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाती है।
पौराणिक कहानियों का मंचन
शोशा थियेटर में अत्याधुनिक तकनीक के साथ राम लीला और कृष्ण लीला जैसी पौराणिक कहानियों का प्रदर्शन किया जाता है। यहां पूरे धूमधाम के साथ मॉक वेडिंग का भी आयोजन किया जाता है। शोशा चारों ओर से ढंका हुआ है और यहां 350 लोग बैठ सकते हैं। आप यहां गोवा के बार, केरल की संस्कृति, राजस्थान का शाही अंदाज और पंजाब के ग्रामीण जीवन को एक ही जगह पर देख सकते हैं। यह भारत को समृद्ध विरासत और वास्तुशिल्प के साथ प्रस्तुत करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W4vMk0
No comments:
Post a Comment