Wednesday, March 11, 2020

दूल्हों के रॉयल लुक वाला फैशनेबल आउटफिट मनारकली, रणवीर सिंह ने अपनी शादी में यही कैरी किया था

लाइफस्टाइल डेस्क. स्टाइल के मामले में भारतीय दूल्हे नित नए प्रयोग करना पसंद करते हैं। फैशन की इस कड़ी में मनारकली एक शानदार आउटफिट है। सोशल मीडिया पर अपना जलवा कायम रखने वाली यह ड्रेस शादी के सीजन में सेलेब्स की खास पसंद बनकर सामने आ रही है। सब्यसाची जैसे टॉप डिजाइनर्स इसके साथ नए प्रयोग कर इसे खास बना रहे हैं।

कैसी होती है ये ड्रेस
युवतियों के लिए डिजाइन किया गया अनारकली से मिलता-जुलता यह ड्रेस एक लंबा फ्रॉक स्टाइल कुर्ता है, जो नीचे से फिटेड होता है। इसका नाम अनारकली की तर्ज पर ही रखा गया है। इसे चूड़ीदार पजामे के साथ स्टाइल करना दूल्हों को भा रहा है।

कैसे चला ये ट्रेंड
मनारकली के ट्रेंड को बढ़ाने में देश के टॉप फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की शादी के लिए इसे खासतौर से डिजाइन किया था। उन्हीं की देखादेखी इसे शादी के मुख्य पहनावे के तौर पर यूथ ने खूब पसंद किया।

स्टाइल करने के 2 तरीके
रॉयल लुक के लिए अंगरखा स्टाइल मनारकली के साथ बेज रंग का चूड़ीदार पजामा पहनें। इसके साथ सफेद या गोल्डन कलर का साफा, बेज बेल्ट और सफेद एमरल्ड माला से अपना लुक कंप्लीट कर सकते हैं।
यूनिक दिखना चाहते हैं तो ग्रीन जैसे ब्राइट कलर की मनारकली शेरवानी पहनें। इसके साथ कढ़ाईदार सिल्क जैकेट और उसी से मैच करता हुआ साफा अच्छा लगेगा। अपने लुक को बढ़ाने के लिए एक हाथ में डिजाइनर स्टोल कैरी कर सकते हैं।

काम आएंगे ये टिप्स

  • सबसे अलग और फैशनेबल नजर आने के लिए आप मनारकली ड्रेस के साथ लाॅन्ग जैकेट यानी फ्लोर लेंथ जैकेट पहनें। इन दिनों यह स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है।
  • इसे खरीदते समय ट्रेडिशनल डार्क कलर की अपेक्षा पेस्टल कलर चुनें, क्योंकि पेस्टल कलर इन दिनों फैशन में हैं।
  • अनारकली ड्रेस के साथ हमेशा वेस्टर्न लुक वाली ज्वेलरी पहनें, ताकि आपको फ्यूजन और एकदम डिफरेंट लुक मिल सके।
  • इसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें। यह ड्रेस कमर से ज्यादा लूज न रखें। हेवी एम्ब्रॉयडरी और बड़े प्रिंट्स के बजाय हल्की एम्ब्रॉयडरी व छोटे प्रिंट्स वाली अनारकली आपकी स्टाइल बढ़ाने में मदद करेगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Manarkali Dress Price| Manarkali Dress fashionable outfit for the groom's royal look, Ranveer Singh did the same dress in his wedding


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38DomH7

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...