Tuesday, April 7, 2020

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2020 नर्सों और एएनएम को समर्पित किया, दुनिया से अपील- शिक्षा, नौकरी, लीडरशिप में निवेश करें

वर्ल्ड हेल्थ डे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साल 2020 नर्सों और एएनएम को समर्पित किया है। चिकित्सा जगत में इनके योगदान के लिए 2020अंतरराष्ट्रीय साल घोषित किया गया है। 2.10 मिनट के वीडियो में डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर के लोगों से शिक्षा, नौकरी, लीडरशिप में निवेश करने की अपील की है। वीडियो में नर्सों और मिडवाइफ यानी एएनएम ने अपनी कहानियां बताई हैं।

डॉक्टर्स ने नर्सों को रियल हीरो बताया
रोसेम मोर्टेन एक नर्स है, वह कहती हैं हमारे पास कई कोरोना के मरीज थे जिनकी संख्या बढ़ रही थी लेकिन इसे संभाला गया। दूसरों की मदद करके मुझे प्रोत्साहन मिलता है। एडम वाकल्ला का कहना है कि नर्सें दूसरों को बचाने के लिए अपने जीवन में कई बार अहम चीजों का त्याग कर देती हैं और अपना पूरा जीवन लगा देती हैं।

'हेल्थ हीरो' को धन्यवाद करने की अपील
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नर्सों और एएनएम को 'हेल्थ हीरोज' कहा, और दुनियाभर के लोगों से अपील की कि इन्हें धन्यवाद अदा करें। डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेडरोस गेब्रियेसस ने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा, कोरोनावायरस से बचाने के लिए दुनियाभर में चिकित्साकर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। हमें स्वस्थ रखने के लिए हर जरूरी चीजें पहुंचा रहे हैं। उनमें से कुछ ऐेसे भी हैं और बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में काम कर रहे हैं। 2020 उनके लिए अंतरराष्ट्रीय ईयर घोषित किया गया है। उन्हें धन्यवाद अदा करें।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
world health day World Health Organization dedicates year 2020 to nurses and ANM, appeals to the world- invest in education, jobs, leadership


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xf1wDA

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...