Friday, April 24, 2020

घर पर लिपस्टिक बनाने के दो आसान 2 तरीके, इससे पैसे भी बचेंगे और आईशैडो से भी बना सकते हैं

मार्केट में महंगी लिपस्टिक खरीदने से ज्यादा अच्छा है इसके कुछ शेड घर में बनाना सीखें। यहां जानिए घर में लिपस्टिक बनाने के दो आसान तरीके। इस तरह पैसे भी बचेंगे और आपके पास लिपस्टिक की वैरायटी भी काफी बढ़ जाएगी।

ऐसे बनाएं : लिपस्टिक बनाने के लिए घर में रखे आईशैडो का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें यह पाउडर के रूप में हो। इसे एक कटोरी में निकाल लें और तब तक मिलाएं जब तक ये मुलायम न हो जाए। अब माइक्रोवेव सेफ बाउल में 1 चम्मच पैट्रोलियम जैली लें और उसमें 1 चम्मच आईशैडो पाउडर मिला लें। इसे माइक्रोवेव ओवन में पिघलने तक रखें। इसके बाद मिश्रण को मिक्स कर लें। अगर आप और गहरा रंग चाहते हैं तो आईशैडो पाउडर ज्यादा मिलाएं। इस पूरे मिश्रण को किसी कंटेनर में शिफ्ट कर लें। मिश्रण जमने के बाद इसे अप्लाय किया जा सकता है।

पुरानी लिपस्टिक से करें तैयार : अपनी सभी पुरानी लिपस्टिक्स को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालें। ध्यान रहे आपकी लिपस्टिक की एक्स्पायरी डेट न निकली हो। यानी वह 2 साल से ज्यादा पुरानी न हो। आप चाहें तो एक जैसे शेड की लिपस्टिक ले सकते हैं या मिक्स्ड शेड वाली लिपस्टिक का यूज करें। बाउल को 5 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। जब लिपस्टिक पिघल जाए तो उसे अच्छे से मिक्स कर लें। उसे कुछ देर और गर्म करें, जब तक वह ठीक से घुल न जाएं। इस मिश्रण में एक चम्मच पैट्रोलियम जैली मिलाएं। ताकि लिपस्टिक को माइश्चुराइजिंग इफेक्ट मिल सके। अब इसे कंटेनर में शिफ्ट कर लें। इसके ठंडे होने के बाद हाेंठों पर अप्लाय कर सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two easy ways to make lipstick at home, it will save money and can also be made with eyeshadow


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aBBDAU

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...