Monday, April 20, 2020

लॉकडाउन में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग, दूध से बने 3 फेसपैक निखारेगा रंग और करेगा चेहरे के दाग-धब्बे दूर

दूध से बने फेसपैक त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए ताजे दूध का उपयोग किया जाए तो अच्छा होगा।

त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है दूध

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और विटामिन्स सन टैनिंग के प्रभाव को दूर करने में भी सहायक है। इसमें मौजूद विटामिन-डी त्वचा को पोषण देता है, जिससे दाग-धब्बे दूर होते हैं। दूध को अन्य चीजों के साथ मिलाकर इस तरह फेसपैक तैयार किए जा सकते हैं। यहां जानिए तीन फेसपैक के बारे में।

1. दूध और ओट्स: ओट्स को मिक्सी में पीसें और इसके पाउडर को जार में भरकर रखें। एक चम्मच ओट्स से बने पाउडर को कच्चे दूध में मिलाकर त्वचा पर लगाएं।

इसके फायदे : इससे त्वचा का रंग निखरता है। यही नहीं, चेहरे की चमक भी बढ़ती है।

2. दूध और पपीता : पपीते को पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट में 1/4 कप दूध मिलाएं। करीब दस मिनट अपने चेहरे को भाप दें और फिर फेस पैक लगाएं। सूखने पर इसे धो लें।

इसके फायदे : इससे स्किन के दाग-धब्बे दूर होते हैं। मुलायम त्वचा के लिए इसे लगाना फायदेमंद है।

3. दूध और बेसन : बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। चाहें तो इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं।

इसके फायदे : दूध और बेसन डेड स्किन सेल्स हटाने में सहायक है। तैलीय त्वचा से छुटकारा मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make your face glowing in lockdown, 3 face packs made with milk will enhance the color and remove facial spots


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cyFZKu

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...