ब्रीदिंग एक्सरसाइज से कोरोना को हराकर घर लौटने वाले 59 साल के रॉब थोमस को 'सांस का बादशाह' कहा जा रहा है। थोमस को मार्च के अंत में कोरोनावायरस का संक्रमण हुआ था और ग्लोसेस्टर रॉयल हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। थोमस का पूरा परिवार पहले ही सेप्सिस (एक तरह का संक्रमण) से जूझ रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, थोमस के बचने की सम्भावना 50 फीसदी थी। इलाज के दौरान उन्होंने गहरी सांस लेना जारी रखा और यही कोरोना से उबरने की वजह बनी।
बहन को धन्यवाद अदा किया
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद थोमस ने सबसे पहले अपनी बहन को धन्यवाद अदा किया। थोमस की बहन एक रिटायर्ड नर्स हैं और उन्होंने उन्हें इलाज के दौरान गहरी सांस लेने को कहा था। थोमस ने कहा, इलाज के दौरान मेरे कान में बहन के कहे शब्द गूंज रहे थे, मैंने उसका पालन किया और जब मैं हॉस्पिटल के आईसीयू से बाहर आया तो डॉक्टर ने मुझसे कहा, तुम तो सांस के बादशाह हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cJsHef
No comments:
Post a Comment