Monday, April 27, 2020

सीडीसी ने भी माना कोरोना के 6 नए लक्षण सामने आए, सिरदर्द, गले में सूजन, मांसपेशियों में दर्द और स्वाद या गंध महसूस न होना संक्रमण का इशारा

अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने भी माना है कि कोरोना से संक्रमण के नए लक्षण सामने आए हैं। सीडीसी ने संक्रमण के 6 नए लक्षण जारी किए हैं। इनमें बहुत ज्यादा ठंड लगना,ठंड के साथ कंपकंपी छूटना,मांसपेशियों में दर्द बना रहना,लगातार सिरदर्द रहना,गले में चुभन के साथ होने वाला दर्द,खुश्बू, गंध या स्वाद न महसूस होना शामिल है। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण के लक्ष्णों का नया रूप सामने आया है। इससे पहले सीडीसी ने बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ को कोरोना संक्रमण का लक्षण बताया था।

लक्षणों को समझने के लिए अधिक जांच की जरूरत
एक रिसर्च के मुताबिक, कोरोना के मरीजों में इसके माइल्ड और गंभीर दोनों तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं। कई बार 2 से 14 दिन बाद लक्षण दिखाई देते हैं। कुछ मरीजों में ऐसा भी देखा गया है कि लक्षण दिखने से पहले ही संक्रमण बुरी तरह से फैल चुका होता है। सीडीसी का कहना है कि लक्षणों को समझने के लिए अधिक से अधिक जांच करने की जरूरत है।

चेहरा या होठ नीला पड़ेतो डॉक्टरी सलाह लें
सीडीसी की सलाह है कि सांस लेने में तकलीफ होने, सीने में लगातार दर्द रहने, होठ या चेहरा नीले पड़ने पर भी डॉक्टरी सलाह लें। पिछले तीन महीनों में वायरस ने दुनिया को जकड़कर रखा है और इसका रूप बदल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और सीडीसी ने लोगों से आग्रह किया है बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

इन लक्षणों को भी समझने की जरूरत
सबसे खास बात है कि ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है जिसमें कोरोना के वेआम लक्षण नहीं दिखाई देते जैसे बुखार, मांसपेशियों में अकड़न और सांस मेंतकलीफ। संक्रमण की शुरुआत में ही ऐसे बदलाव दिखाई दे रहे हैं जिसे लोग संक्रमण का इशारा नहीं समझ पा रहे जैसे गंध महसूस न कर पाना, सिरदर्द,बोलते-बोलते सुध-बुध खो देना, पेट में दर्द और दिमाग में खून के थक्के जमना। एक्सपर्ट से जानिए, संक्रमण के कौन से लक्षण दिखने पर अलर्ट हो जाना चाहिए।

कोरोना की भयावहता को बताते 4मामले

  • केस-1 : पहले पैर में गहरे रंग का घाव फिर शरीर में खुजली और अकड़न

इटली में कोरोना के संक्रमण की शुरुआत में 13 साल के बच्चे का मामला सामने आया। उसके पैरों में गहरे रंग का घाव जैसा था जिसे मकड़ी के काटने कानिशान मना गया। घाव बढ़ने पर उसे 8 मार्च को अस्पताल ले जाया गया। दो दिन बाद, बुखार, सिरदर्द, शरीर में खुजली, घाव पर जलन, मांसपेशियों में दर्द केलक्षण दिखे। इटली में कोरोना का पहला मामला सामने आने के 5 हफ्तों के बाद एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें बताया कि हॉस्पिटल में हर पांच में एक बच्चेकी चमड़ी पर अलग किस्म के बदलाव दिख रहे हैं।

पैरों में जामुनी रंग के घाव के मामले बच्चों में अधिक सामने आ रहे हैं।

स्पेनिश जनरल काउंसिल ऑफ पीडियाट्रिक्सकॉलेज में 7500 प्रोफेशनल्स है। इन्होंने ऐसा डाटा तैयार किया, जिसमें वो बच्चे थे जिनके पैर पर घाव हुआ था। इन पर अध्ययन किया गया। काउंसिल की रिपोर्ट में सामने आया कि ऐसे मामले इटली, स्पेन और फ्रांस में कोरोना से संक्रमित मरीजों में मिले हैं, इनमें सबसे ज्यादा संख्याबच्चों की है।

  • केस-2 : फूड पॉइजनिंग से संक्रमण का इशारा

चीन से मिले आंकड़ों के अनुसार 50 फीसदी कोरोना मरीजों में पेट में दर्द, उल्टी और डायरिया जैसे लक्षण देखे गए। अमेरिकन जर्नल ऑफ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी मेंप्रकाशित शोध के मुताबिक, चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना के 204 मरीजों पर हुई रिसर्च में इसकी पुष्टि हुई है। द सन की एक रिपोर्ट में लंदन के बलहम शहरनिवासी इस्ला हसलम ने अपना अनुभव शेयर किया। इस्ला ने कहा, जब वह कोरोनावायरस के संक्रमण से जूझ रही थीं तो पेट में अजीब किस्म का दर्द महसूसहुआ, यह संक्रमण का पहला लक्षण था। एक दिन सुबह उठी तो लगा कि फूड पॉइजनिंग हुई है। कुछ घंटों बाद गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ जैसेलक्षण दिखे। रात तक नाक पूरी बंद हो चुकी थी, वह बेहद डरावना अनुभव था। शरीर में अकड़न हो रही थी और काफी भारीपन महसूस होने के साथ बुखार चढ़रहा था।

50 फीसदी कोरोना मरीजों में पेट में दर्द, उल्टी और डायरिया जैसे लक्षण देखे गए।
  • केस-3 : दक्षिणकोरिया में गंध और स्वाद न पहचान पाना शुरुआती लक्षण

गंध या खुशबू को सूंघ न पाना और स्वाद महसूस न होना भी कोरोनासंक्रमण का शुरुआती लक्षण है। ब्रिटिश रायनोलॉजिकल सोसायटी के प्रेसिडेंटनिर्मल कुमार के मुताबिक, दक्षिण कोरिया, चीन और इटली में कोरोना पीड़ितों में इसकी पुष्टि हुई है। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में कोरोना से पीड़ित30 फीसदी लोगों ने गंध को न सूंघ पाना सबसे प्रमुख लक्षण था। बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के अलावा यह भी एक अहम लक्षण है, जो संक्रमणपहचानने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसी ही रिपोर्ट अमेरिकन एकेडमी ऑफ ओटोलैरेंगोलॉजी ने भी हाल ही में जारी की है। अमेरिकन एकेडमी की रिपोर्ट केमुताबिक, ऐसे लक्षण दिखने पर बिना देरी किए डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, खुशबू महसूस न कर पाना भी कोरोनावायरस के संक्रमण का एक शुरुआती लक्षण है।
  • केस-4 : बोलते-बोलते सुध-बुध खोई और नाम तक नहीं बता पाया मरीज

अमेरिका के मिशिगन में करीब 50 साल की एक महिला एयरलाइनकर्मी को कोरोना का संक्रमण हुआ। उसे कुछ नहीं समझ हीं आ रहा था, उसने डॉक्टर को सिरदर्दहोने की समस्या बताई। बमुश्किल वह डॉक्टर को अपना नाम बता पाई। जब ब्रेन स्कैनिंग की गई तो सामने आया कि दिमाग के कई हिस्सों अलग तरह की सूजनहै। दिमाग के एक हिस्से की कुछ कोशिकाएं डैमेज होकर खत्म हो गई थीं। इटली की ब्रेसिका यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटल से जुड़े डॉ. एलेसेंड्रो पेडोवानी के मुताबिक,कोरोना के मरीजों में ऐसा ही बदलाव इटली और दुनिया के दूसरे हिस्से डॉक्टरों ने भी नोटिस किया। इसमें ब्रेन स्ट्रोक, दिमागी दौरे, एन्सेफेलाइटिस के लक्षण,दिमाग में खून के थक्के जमना, सुन्न हो जाना जैसी स्थिति शामिल हैं। कुछ मामलों में कोरोना का मरीज बुखार और सांस में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने से पहलेही बेसुध हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Symptoms List; Coronavirus/COVID Symptoms, Stages, & Early Warning Signs - Centers for Disease Control and Prevention (CDC)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bIciXp

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...