हेल्थ डेस्क. लक्षण दिखना बंद होने के 8 दिन बाद भी मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकते हैं। यह बात चीन के पीएलए जनरलहॉस्पिटल और येल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की संयुक्त रिसर्च में सामने आई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, रिसर्च के दौरान चीन मेंजिन 16 रोगियों पर नजर रखी जा रही थी उनमें से आधा मरीजों में लक्षण खत्म होने के आठ दिन तक वायरस के ट्रेस थे। चीन में ये मरीज28 जनवरी से 9 फरवरी तक भर्ती थे।
आइसोलेशन पीरियड बढ़ाने की सलाह
शोधकर्ताओं की सलाह है कि अभी कोरोना मरीजों का आइसोलेशन पीरियड 14 दिनों का है, इसे बढ़ाने की जरूरत है ताकि ऐसे मरीजों से दूसरोंसे संक्रमण न फैल सके। रिसर्च के दौरान मरीज के गले से सैम्पल लिया और नियमिततौर पर इसकी जांच की गई।
स्थिति गंभीर हो सकती है
येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के इंस्ट्रक्टर डॉ. लोकेश शर्मा के मुताबिक, शोध की सबसे अहम बात है कि आधे मरीजों में लक्षण खत्म होने के कारण भी उनके शरीर में अब भी वायरस का घर है। इससे संक्रमण और भी गंभीर रूप ले सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3avAPOS
No comments:
Post a Comment