एक सर्वे के मुताबिक, कोरोनावायरस से बचने के लिए 84 फीसदी भारतीय घर में हैं वहीं स्पेन में यह आंकड़ा 95 फीसदी है। दुनिया के 14 देशों में हुए सर्वे में सामने आया कि हर 5 में से 4 इंसान घर में है। वहीं, जापान इस मामले में अपवाद है क्योंकि यहां लॉकडाउन लागू नहीं किया गया है, यहां महज 15 फीसदी लोगही सेल्फ आइसोलेशन में है। सेल्फ आइसोलेशन के सबसे ज्यादा मामले रशिया, विएतनाम और ऑस्ट्रेलिया में बढ़े हैं। मार्केटिंग रिसर्च फर्म आईपीएसओएस ने यहसर्वे 2 से 4 अप्रैल के बीच 28 हजार लोगों को किया है।
अमेरिका और भारत की स्थिति एक जैसी
सर्वे की खास बात है कि सेल्फ आइसोलेशन के मामले दोनों में भारत और अमेरिका एक जैसा ही है। दोनों ही देशों में घर पर रहने वाले लोगों का आंकड़ा 84फीसदी है।सर्वे के मुताबिक, दुनिया 15 में से 14 देशों ने सेल्फ आइसोलेशन स्वीकार कर लिया और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। खासबात है कि इसे लागू करने मेंसरकार और जनता दोनों ही अपनी-अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। 15वें देश की सूची में जापान है जहां महज 15 फीसदी लोग है सेल्फ आइसोलेशन में है।
सेल्फ आइसोलेशन :कहां कितने लोग घरों में
| देश | कितने लोग घर में (% में) |
| स्पेन | 95 |
| वियतनाम | 94 |
| फ्रांस | 90 |
| ब्राजील | 89 |
| मेक्सिको | 88 |
| रशिया | 85 |
| भारत | 84 |
| अमेरिका | 84 |
| जापान | 15 |
'फिलहाल लॉकडाउन हीसमाधान'
मार्केटिंग रिसर्च कंपनी के सीईओ अमित आदरकर के मुताबिक, अलग-अलग देशों की सरकारें कोरोनावायरस का दायरा कम करने के लिए सख्ती से लॉकडाउन लागू कर रही हैं। ज्यादातर भारतीय इसमें अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। फिलहाल अब तक संक्रमण रोकने का यही पुख्ता समाधान नजर आ रहा है।
भारत में सेल्फ आइसोलेशन का आंकड़ा घटा
सर्वे के मुताबिक, पिछले हफ्ते कुछ देशों के सेल्फ आइसोलेशन के मामले घटे और बढ़े भी हैं। घटने वाले देशों में चीन (-4%), भारत (-3%) और जर्मनी (-3%) है।वहीं कुछ ऐसे देश भी है जहां सेल्फआइसोलेशन के मामले बढ़े हैं, इनमें रशिया (+23 पॉइंट), वियतनाम (+16 पॉइंट), ऑस्ट्रेलिया (+11 पॉइंट) और मेक्सिको (+8पॉइंट) है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b2fa1e
No comments:
Post a Comment