कोरोना हेलमेट के बाद अब कोरोना स्वीट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कोलकाता की एक मिठाई की दुकान में ऐसी मिठाई तैयार की गई है जो कोरोना वायरस कीतरह दिखती है। इसका नाम है कोरोना संदेश है। मिठाई की दुकान में कोरोना कप केक्स भी उपलब्ध हैं। कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार ने लोगों की मिठाइयोंके लिए दीवानगी देखते हुए मिठाई की दुकानें खुली रखने की इजाजत दे दी थी, जिसके बाद ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगकोलकाता में हुए लॉकडाउन पर सवाल उठा रहे हैं।
कोरोना संदेश बिक्री के लिए नहीं जागरुकता के लिए बनाया
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोलकाता की एक स्वीट शॉप में कोरोना संदेश नाम से मिठाई आई है। इस मिठाई की तस्वीर कोरोना वायरस से मिलती-जुलतीहै, जिसकी वजह से यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।
हिन्दुस्तान स्वीट की ओर से जारीबयान के मुताबिक, कोरोना संदेश बिक्री के लिए नहीं हैं। कोरोना को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए इसे हम अपने ग्राहकों को मुफ्त में बांट रहे हैं।
दुकानदार ने कहा, यह मिठाई लोगों के लिए एक मैसेज
दुकान के मालिक ने एएनआई को बताया, कोरोना मिठाई ग्राहकों के लिए एक गिफ्ट की तरह है। कोरोनावायरस से हजारों लोगों की मौत हो रही है। यह मिठाईलोगों के लिए एक मैसेज की तरह है जो उनमें उत्साह भर रही है कि हम कोरोना से लड़ेंगे और कोरोना को हराएंगे भी। बेशक इस मिठाई के जरिए, दुकानदार ने लोगों को एक संदेश पहुंचाने की कोशिश की है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्सनकारात्मक प्रतिक्रिया अधिक दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर ने कहा, मुम्बई,पुणे और सूरत से सबक लेने की जरूरत
तस्वीरों पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, मुम्बई में स्टार्टअप मेडिकल स्टाफ को बचाने के लिए फेस शील्ड बना रहे हैं। पुणे में देश की पहली टेस्टिंग किट तैयार की जा रही है। सूरत में सॉफ्टवेयर कम्पनी वेंटिलेटर तैयार कर रही है और कोलकाता में मिठाई वाला कोरोना स्वीट बना रहा है। शर्म करो।
एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन लागू नहीं किया गया है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RjhmcJ
No comments:
Post a Comment