
साउंड हीलिंग यानि आवाज़ या ध्वनि के जरिए आत्मिक शांति का अनुभव करना एक ऐसी क्रिया है जिसे सदियों से लोगों द्वारा अपनाया जा रहा है. यह ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व के अन्य देशों में किया जाता है. इस तरह का योग व्यक्ति की मानसिक परेशानी को दूर करने में बहुत सहायक होता है. ऐसे में अगर आप भी घर बैठे नकारात्मकता के घेरे में फंसतेजा रहे हैं या मानसिक तौर पर परेशान हैं तो साउंड हीलिंग योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
ऐसे में आपके बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए दैनिक भास्कर और सर्वा स्टूडियो विभिन योग और उनके फायदे से युक्त 14 वीडियोकी एक सीरिज़ लाया है. इस सिरीज़ में आपको तरह- तरह योग और उससे जुड़े कई लाभ जानने को मिलेंगे. आइये इस विडियो के माध्यम से देखें कि साउंड हीलिंग क्रिया के जरिए आपको कैसे शांति का अनुभव प्राप्त हो सकता है. इसके साथ ही किस प्रकार से आपके आसपास के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव तेज गति से फैलता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VzV1Jf
No comments:
Post a Comment