Saturday, April 18, 2020

सरसों टमाटर की चटनी और काले चने के पुलाव से बढाएं खाने का जायका, घर पर ही नए व्यंजनों का लुत्फ

लॉकडाउन रेसिपी की सीरीज में इस बार हम लाए हैं, सरसों टमाटर की चटनी और काले चने के पुलाव। इसे आप घर पर ही मौजूद सामानों की मदद से मिनटों में बना सकते हैं। तो आज ही बनाएं और परिवार के साथ इन व्यंजनों का लुत्फ उठाएं...

सरसों टमाटर की चटनी

सरसों टमाटर की चटनी

क्या चाहिए

  • एक प्याज
  • दो लहसुन की कली
  • अदरक के मोटे टुकड़े
  • एक बड़े टमाटर
  • नमक- स्वादानुआर
  • मिर्च- 1 चम्मच
  • धनिया- ½ चम्मच
  • हल्दी- एक चुटकी
  • सरसों का तेल

कैसे बनाएं

सबसे पहले प्याज, लहसुन की कली और अदरक के मोटे टुकड़े कर बिना तेल के तेज आंच पर कड़ाई में भूनें। 5 से 7 मिनट तक इसे करछी से चलाते रहें। इन तीनों चीजों के साथ टमाटर को पीस लें। अब कड़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें 5 से 6 लहसुन की कली को बारीक काट कर तलें। जैसे ही लहसुन की महक आने लगे और वो गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें पेस्ट मिलाएं। अब इसमें नमक, मिर्च, धनिया और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। चटनी को ढक कर पकने दें। यह जितना ज्यादा देर पकेगी, इसमें उतना ही ज्यादा स्वाद आएगा। इसको पराठे के साथ खाया जा सकता है।

काले चने का पुलाव

काले चने का पुलाव

क्या चाहिए

  • 1 कप काले चने (एक रातभर भिगोएं)
  • दो प्याज
  • जीरा - ½ चम्मच
  • दालचीनी- एक छोटा टुकड़ा
  • 3 से 4 इलायची
  • नमक- स्वादानुआर
  • मिर्च- ½ चम्मच
  • हल्दी- 1 चम्मच

कैसे बनाएं

पहले थोड़ी प्याज को डीप फ्राई करें। यह प्याज पुलाव बनाने के समय और सर्व करने से पहले काम आएंगे। पुलाव के लिए चावल भी एक तरफ भीगने रख दें। कुकर में तेल गर्म कर जीरा, दालचीनी, इलायची और बारीक कटा छोटा प्याज भूनें। इसमें भीगे चावल डालें। चावल की खुशबू आते ही इसमें भीगा हुआ काला चना और गुनगुना पानी मिलाएं। उबाल आते ही नमक, मिर्च, हल्दी के साथ थोड़े से तले हुए प्याज मिलाएं। चावल पकने और पानी उड़ने तक खुले में पका सकते हैं। एक सीटी आने तक भी पुलाव काे पकाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lockdown Recipes: Increase food flavor with mustard tomato sauce and black gram pulav, enjoy new dishes at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34WHT5n

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...