Tuesday, April 7, 2020

मॉडलिंग छोड़ मरीजों का इलाज कर रहीं पेशे से डॉक्टर, मिस इंग्लैंड रह चुकी भाषा मुखर्जी

साल 2019 में मिस इंग्लैंड का ताज जीतने वाली भाषा मुखर्जी पेशे से श्वसन तंत्र डॉक्टर भी हैं। फिलहाल उन्होंने मिस इंग्लैंड का अपना ताज उतारकर कोरोनावायरस से जूझ रहे इंग्लैंड में डॉक्टर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके लिए मुखर्जी ने उस अस्पताल से संपर्क किया जहां वह पहले काम कर रही थी। उन्होंने अस्पताल को बताया कि मैं डॉक्टर के तौर पर फिर से काम पर लौटना चाहती हैं।

अपने डॉक्टरी करियर से ब्रेक लेकर मॉडलिंग करियर में आने वाली भाषा ने अब यह तय कर लिया है कि कोरोनावायरस महामारी के संकट में वह अपनी महत्वाकांक्षाओं को पीछेरखकर डॉक्टर होने का फर्ज निभाएंगी।

मिस इंग्लैंड भाषा मुखर्जी (बीच में)

दिसंबर 2019 में बनीं मिस इंग्लैंड बनीं

मिस इंग्लैंड का खिताब जीतने के बाद भाषा मुखर्जी को कई देशों में चैरिटी के लिए न्यौता दिया गया था। इसी सिलसिले में वह पिछले महीने ही भारत में थीं। 24 वर्षीय भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी ने अपने भारत प्रवास के दौरान कई स्कूलों का दौरा किया था। जहां उन्होने स्टूडेंट्स को किताबें और दूसरी पढ़ाई- लिखाई की चीजे डोनेट की। इसके अलावा वह तुर्की, अफ्रीका और पाकिस्तान भी गई थीं।

9 साल की उम्र में आईं इंग्लैंड

नौ साल की उम्र में इंग्लैंड आई भाषा ने अपनी पढ़ाई- लिखाई इसी देश में की है। दुनिया के अलग- अलग देश घूम रही मुखर्जी को अपने डॉक्टर दोस्तों से वहां की हालत के बारे में लगातार मैसेज मिल रहे थे। जिसके बाद इंग्लैंड में विकराल होती कोरोना महामारी को देखते हुए भाषा ने वापस डॉक्टरी करियर में लौटने का मन बना लिया।

भाषा मुखर्जी का मानना है कि बेशक वो मिस इंग्लैंड के तौर पर इंसानियत के लिए ही काम कर रही थीं। लेकिन जब दुनिया भर में लोग कोरोना वायरस से मर रहे हैं और उनके डॉक्टर साथी इतनी मेहनत कर रहे हैं, उनका ताज पहन कर घूमना शायद सही नहीं होगा। इसलिए णब वह महत्वाकांक्षाओं को पीछे रखकर डॉक्टर होने का फर्ज निभा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhasha Mukherjee: Coronavirus UK Latest Updates On Doctor Bhasha Mukherjee Amid COVID-19 Outbreak


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Va31jL

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...