Tuesday, April 21, 2020

वर्क फ्रॉम होम में अपनाएं ये योगासन

आज के योग में हम सीखेंगें कि मासपेशियों में खिचाव लाने से कैसे आपके शरीर में उर्जा का संचार होता है. इस वीडियो के माध्यम से बालासन जैसे कई और आसन को करना सीखेंगे. आपको बता दें कि बालासन, शरीर की खोई हुई ऊर्जा को वापस लौटाने वाला और शांति देने वाला आसन है जो, शरीर को आराम और ताज़गी देता है। इस आसन के अभ्यास के दौरान रीढ़ की हड्डी या स्पाइनल कॉलम में राहत मिलती है। बालासन शरीर में मांसपेशियों को राहत देता है और पीठ दर्द को दूर करने में मदद करता है, खासतौर पर तब जब ये दर्द कमर, गर्दन और कंधों में हो रहा हो।

दैनिक भास्कर और सर्वा स्टूडियो आप सभी के लिए स्वस्थ रहने का मंत्र ले कर आया है. ताकि आप घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स का पालन करके शारीरिक संतुलन बरक़रार रख सकें. इस पूरी विडियो में देखें कि वो कौन से आसन है जो आपके शरीर में खिचाव उत्पन्न करते हैं. नियमित रूप से कुछ आसन और योग मुद्राओं का अभ्यास करके, आप शारीरिक दर्द से छुटकारा पा सकते है. 14 वीडियो कि इस सीरिज़ में आपको योग के कई लाभ जानने को मिलेंगे.



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34TytHs

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...