आईआईटी रुढ़की की एक टीम ने स्क्रीनिंग बूथ बनाएं हैं। इन्हें कहीं भी ले जाया जा सकता है। प्रोफेसर सौमित्र सतपाठी ने इसे रुढ़की नगर निगम के साथ मिलकरतैयार किया है। बूथ का इस्तेमाल कोविड-19 के संदिग्ध लोगों की जांच करने में किया जा रहा है। हाल ही में आईआईटी रुढ़की ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए फेसशील्ड भी तैयार किए थे।
स्वास्थ्यकर्मी को संक्रमण का खतरा नहीं
स्क्रीनिंग बूथ कोशीशे कवर करने के साथ ग्लव्स भी लगाए गए हैं। जिससे सामने बैठे इंसान से संक्रमण का खतरा नहीं है।प्रो. सौमित्र के मुताबिक, पीपीई की मांग में कमी लाने के लिए इसे टेलिफोन बूथ की तैयार किया गया है। इसकी प्रोजेक्ट की फंडिंग रुढ़की नगर निगम ने की है। यह बूथ पूरी तरह से वैक्यूम सील्ड है और स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित है।
5 मिनट में सैम्पल लिया जा सकता है
प्रो. सौमित्र के मुताबिक, बूथ में मौजूद चिकित्साकर्मी दस्ताने की मदद से मरीज का सैम्पल लेता है यानी सीधे तौर पर सम्पर्क नहीं होता। सैम्पल लेने में करीब 5 मिनट का समय लगता है।यहां से इकट्ठा होने वाले सैम्पलरुढ़की सिविल हॉस्पिटल भेजे जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y7obCz
No comments:
Post a Comment