Wednesday, April 8, 2020

कोरोना को हराने में जुटे आम से खास, महिला विधायक और महिला आरक्षक खुद अपने हाथों से सिल रहीं मास्क

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में आम से लेकर खास सभी अपने-अपने स्तर पर योगदान दे रहे हैं। देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों के मद्देनजर इसकी रोकथाम और पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए सभी आगे आ रहे हैं।

महिला आरक्षक सृष्टि श्रोतिय

ड्यूटी करने के बाद सिलती है मास्क

इसी बीच मध्य प्रदेश के खुरई देहात थाने में तैनात एक महिला आरक्षक चर्चा का विषय बनी हुई है। दिन भर ड्यूटी करने के बाद घर लौटते ही महिला आरक्षक थाने में तैनात पुलिसकर्मियों और परिजनों के अलावा आम जनों के लिए खुद अपने हाथों से मास्क बनाती हैं। यही नहीं अपने हाथों से मास्क बनाने के बाद आरक्षक सृष्टि श्रोतिय बिना मास्क के नजर आने वाले हर व्यक्ति को यह मास्क निशुल्क बांटती है।

थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि महिला आरक्षक ने लॉकडाउन के दौरान सैनिटाइजर और मास्क की कमी को देखते हुए खुद ही मास्क तैयार करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में सृष्टि ड्यूटी पूरी करने के बाद मास्क तैयार करने में जुट जाती है। अपनी इसी मुहिम के चलते सृष्टि अभी तक कुल ढाई सौ मास्क जरूरतमंदों तक पहुंचा चुके हैं।

शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़

शेरगढ़ मीना कंवर खुद मास्क बनाने में जुटीं विधायक

ये हैं शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़। लॉकडाउन के दौरान कोरोना को हराने में खुद भी जुट गईं हैं। वे घर में ही मास्क बना रही हैं। 2 हजार लोगों के लिए मास्क बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन की पालना का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ व निजी सहायक अक्षय शर्मा ने बताया कि विधायक केन्द्रीय कारागार की सदस्या भी है। इनमें से कुछ मास्क कैदियों को भी पहुंचाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus; Rajasthan Shergarh MLA Meena Kanwar To Female Police Constable Srishti Shorathiya To Make Novel (COVID-19) Face Mask; All You Need To Know


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RgBTi7

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...