Monday, April 20, 2020

विद्या मालवडे ने सिखाया कि घर बैठे कैसे करें सूर्य नमस्कार का अभ्यास

योग में सूर्य नमस्कार का बहुत महत्त्वहै ये केवल शारीरिक लाभ के लिए है, बल्कि मानसिक और अध्यात्मिक लाभ का भी श्रोत है। आपको बता दें किसूर्य नमस्कार में बारह आसन होते हैं. इसके अभ्यास से एकाग्रता बढती है और मेरुदंड (स्पाइनल कार्ड) में लचीलापन आता है साथ ही जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। शरीर में रक्त का संचार शुद्ध होता है। कब्ज की शिकायत दूर होती है। मोटापा, कमर दर्द दूर करने के साथ ही सूर्य नमस्कार के आसन शरीर को लचीला बनाते है। सीना, हाथ और शरीर के सारे अंगों को इससे लाभ होता है और मानसिक शांति मिलती है। सूर्य नमस्कार विभिन्न आसनों का योग है इसका प्रभाव सभी अंत ग्रंथियों (Endocrine Glands) पर पड़ता है और शरीर के शक्ति चक्र सक्रीय होते हैं। इससे पूर्ण स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

ऐसे में आपके बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए दैनिक भास्कर और सर्वा स्टूडियो विभिन योग और उनके फायदे से युक्त 14 वीडियोकी एक सीरिज़ लाया है. इस विडियो में अभिनेत्री और योग टीचर विद्या मालवडे से जानते हैं सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका. विद्या इस विडियो के माध्यम से सूर्य नमस्कार करने के 3 वेरिन्ट्स बतायेंगी जिसे आप अपनी क्षमता व अपने अभ्यास के मुताबिक कर सकते हैं. तो इस विडियो में देखें सूर्य नमस्कार का सही तरीका जिसे आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं.



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bpU9O7

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...