Friday, April 17, 2020

सोशल मीडिया पर वायरल पिता-बेटी का भावुक वीडियो, कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे डाॅक्टर पिता से नहीं मिल पा रही बेटी

कोरोना वायरस फैलने के बाद से ही ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो दुनियाभर के लोगों को भावुक कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें एक बच्ची अपने डाॅक्टर पिता से मिलना चाहती है। दोनों के बीच कांच का एक दरवाजा है, जिसे मासूम बच्ची खोलना चाहती है। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पातीं। हारकर वह रुआंसी हो जाती है। जिस पर दूसरी तरफ बैठे उसके पिता इशारे से उसे संभालते नजर आ रहे है।

44 हजार से ज्यादाव्यूज

वीडियो को ट्विटर यूजर @ThePlacardGuy ने शेयर किया है। वो इसके कैप्शन में लिखते हैं, ‘इस वीडियो ने मुझे सच में दुखी कर दिया।’ उनके द्वारा शेयर इस वीडियो को 44 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पिता को सलाम किया। इस वीडियो को देखकर लोग बेहद इमोशनल हो गए और कमेंट्स कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona Warrior: Father-daughter emotional video Viral on social media, daughter unable to meet her doctor father due to fighting war against Corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yljtpS

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...