कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने ऐसी एंटीबॉडी खोजी है जो 100 फीसदी तक कोरोनावायरस का संक्रमण रोक सकती है। वैज्ञानिकों ने एंटीबॉडी का नाम STI-1499 बताया है। कैलिफोर्निया की कंपनी सोरेंटो थैराप्यूटिक्स ने इसकी खोजन्यूयॉर्क के माउंट सिनाई स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर की है।
जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचाने की कोशिश
कंपनी का दावा है कि वह हर महीने 2 लाख एंटीबॉडी का निर्माण कर सकती है। जो वैक्सीन तैयार होने के पहले ही उपलब्ध हो जाएगी।सोरेंटो थैराप्यूटिक्स कम्पनी ने एंटीबॉडी को लोगों तक पहुंचाने के लिए अमेरिकी के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से आपातकालीन अनुमति मांगी है।

सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत नहीं
कम्पनी के सीईओ डॉ. हेनरी जी का कहना है कि हमारा लक्ष्य सिर्फ मरीजों का इलाज है। अगर हमारे में शरीर में ऐसी एंटीबॉडी है जो वायरस को खत्म कर सकती है तो सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत नहीं। आप बिना डर के कहीं भी जा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cETKrs
No comments:
Post a Comment