Friday, May 1, 2020

20 दिन बाद घर लौटीं महिला डॉक्टर का लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने ट्वीट किया वीडियो

देशभर में लगातार फैल रहे कोरोनावायरस के खिलाफ जारी जंग में कोरोना वॉरियर्स डटकर खड़े हुए हैं। हर कोई घर- परिवार से दूर देश सेवा में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहा है। ऐसी ही एक कोरोना वॉरियर का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। 20 दिन बाद हॉस्पिटल से घर लौटी एक महिला डॉक्टर के सम्मान का यह वीडियो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है।

20 दिन लौटीं डॉक्टर

कोविड-19 के मरीजों का आईसीयू में इलाज कर रही है यह महिला डॉक्टर 20 दिन बाद अपने घर लौटी, जहां उनके परिवार और सोसाइटी वालों ने एक हीरो की तरह उनका स्वागत किया। इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि यह देश की सच्ची भावना को दर्शाता है। यह पल दिल को खुशी से भर देते हैं और उन्हें फ्रंटलाइन पर काम कर रहे इन कोरोनावॉरियर्स पर गर्व है।

लोगों ने फूल बरसाकर किया सम्मान

वीडियो में एक महिला सोसाइटी के अंदर जाती दिख रही है। वह जैसे सोसाइटी में दाखिल हुई तो थाली बजाकर और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर महिला डॉक्टर का स्वागत किया गया। यह देख महिला भी भावुक हो गई। वहीं इस वीडियो पर लोगों के भी काफी रिएक्शन आ रहे हैं।

####



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doctor In Coronavirus Duty Update; Pm Narendra Modi Latest Twiter Post After Doctor Coming Home After 20 Days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KMPMB1

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...